मालदीव के लिए भारत की दरियादिली, 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद का ऐलान

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Financial Support Maldives: भारत ने एक बार फिर मालदीव को बड़ी आर्थिक मदद प्रदान की है. भारत ने मालदीव को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्‍तीय मदद देने का ऐलान किया है. इसकी जानकारी मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है. उच्चायोग के अनुसार, भारत ने मालदीव सरकार के अनुरोध पर एक और वर्ष के लिए 5 करोड़ डॉलर (करीब 420 करोड़ रुपये) के ट्रेजरी बिल के रूप में मालदीव सरकार को बजट सहायता प्रदान की है. भारत के इस कदम से स्‍पष्‍ट है कि वर्तमान समय में भारत और मालदीव के बीच संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं.

मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला खलील ने जताया आभार

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने भारत के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दिया. उन्‍होंने कहा कि, “मैं 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के जरिए मालदीव को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता देने के लिए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और भारत सरकार के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. यह समय पर की गई सहायता मालदीव और भारत के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को दिखाती है और आर्थिक लचीलेपन के लिए राजकोषीय सुधारों को लागू करने के लिए सरकार के चल रहे कोशिशों का समर्थन करेगी.”

भारत आए थे राष्‍ट्रपति मुइज्जू

बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बीते वर्ष अक्टूबर में पांच दिवसीय दौरे पर भारत आए थे. नवंबर 2023 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी. तब मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया था, “यात्रा का एक अहम परिणाम ‘व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए विजन’ को अपनाना था, जो विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का मार्गदर्शन करेगा.”

ये भी पढ़ें :- US: मिल्वौकी में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This