भारत ने आतंकवाद के खिलाफ चलाया था ऑपरेशन: BJP नेता समिक भट्टाचार्य

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) ने ऑपरेशन सिंदूर को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत की जंग पाकिस्तान (Pakistan) या उसकी जनता के खिलाफ नहीं है. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था. भारत की सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. भट्टाचार्य ने आगे कहा, भारतीय सेना (Indian Army) ने सिविलियंस को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. इस ऑपरेशन से पाकिस्तान घबरा गया है. उसे पता चल गया कि अब उसका परमाणु केंद्र सुरक्षित नहीं रह गया है और वह सीजफायर के लिए तैयार हो गया.

सांसद समिक भट्टाचार्य ने विपक्ष पर साधा निशाना

सांसद समिक भट्टाचार्य ने समाचार एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह इस देश का दुर्भाग्य है कि पाकिस्तान पर हुए हमले के लिए साक्ष्य मांगे जाते हैं. इस देश में एक राजनीतिक फोर्सेज है जो सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सबूत मांग रहे हैं, अपने ही देश की सेना के ऊपर एक प्रश्नचिह्न लगाते रहे हैं. भट्टाचार्य ने आगे कहा कि सबूत के तौर पर गिड़गिड़ाता हुआ पाकिस्तान है. जनता को जो सोचना है, जनता के ऊपर ही छोड़ दो.

दोहरे चरित्र वाला है पाकिस्तान

उन्होंने कहा पाकिस्तान दोहरे चरित्र वाला है. एक तरफ वह सीजफायर पर सहमत होता है तो दूसरी तरफ इसका उल्लंघन भी करता है. दोनों देशों में सीजफायर लागू होने के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले करता रहा. हालांकि अब सीमाओं पर शांति का माहौल है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अंदर भी हालात ठीक नहीं हैं. बलूच अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं. पाकिस्तान चौतरफा घिर गया है.
गौरतलब है कि पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने 51 से अधिक स्थानों पर 71 हमलों की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने हमले वाली जगह को बलूचिस्तान ऑक्यूपाइड बताया है. इन हमलों में पाकिस्तानी सैन्य काफिलों, खुफिया केंद्रों और खनिज परिवहन कार्यों को निशाना बनाया गया, ताकि इस संसाधन-संपन्न प्रांत पर इस्लामाबाद के नियंत्रण को चुनौती दी जा सके.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This