थाइलैंड जाने वालों के लिए अहम खबर, इस चीज के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Thailand Trip: इस साल थाईलैंड में छुट्टी मनाने के लिए जाने वालों के लिए महत्‍वपूर्ण खबर है. अब थाइलैंड जाने के लिए केवल टिकट और पासपोर्ट ही काफी नहीं हैं. थाइलैंड सरकार ने मई 2025 से एक नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब टूरिस्ट वीजा के लिए इनकम सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य हो गया है.

दरअसल, इंटरनेशनल टूरिस्‍ट की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए नवंबर 2023 में इनकम सर्टिफिकेट दिखाने की शर्त हटा दी गई थी. लेकिन अब फिर से इस नियम को वापस लाया गया है. अगर ई-वीजा के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको अपना फाइनेंशियल एविडेंस देना जरूरी है.

इस डॉक्यूमेंट के बिना थाइलैंड में नो एंट्री

थाइलैंड की ऑफिशियल ई-वीजा वेबसाइट के अनुसार, वीजा के लिए अब ये दिखाना होगा कि आपके पास कम से कम 20,000THB (लगभग 48,000 भारतीय रुपये) होना अनिवार्य है. इसे साबित करने के लिए आप पिछले तीन महीने के बैंक स्टेटमेंट, स्पॉन्सरशिप लेटर या किसी और फाइनेंशियल एविडेंस का प्रयोग कर सकते हैं;

ये नया नियम अमेरिका, फ्रांस, नॉर्वे जैसे कई देशों में स्थित थाई एंबेसी ने भी लागू कर दिया है. इस फाइनेंशियल एविडेंस के अलावा, वीजा के लिए पहले की तरह ये डॉक्यूमेंट भी जरूरी होंगे. जिसमें पासपोर्ट की कॉपी, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो, आने-जाने का फ्लाइट टिकट और थाइलैंड में रुकने की जगह प्रूफ शामिल है. तो अगर आप थाइलैंड ट्रिप के लिए प्‍लान बना रहे हैं तो समय रहते अपने जरूरी डॉक्यूमेंट और बैंक स्टेटमेंट तैयार कर लें. नहीं तो एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

क्यों लिया गया ये फैसला?

वित्तीय साक्ष्य देखने का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि किसी अन्य देश के नागरिक थाईलैंड न जाएं और बेरोजगारी को बढ़ावा न दें।. वहां जाकर भीख मांगने का काम शुरू ना कर दें. फाइनेंशियल एविडेंस से आपकी वहां जाने की वजह और फाइनेंशियल स्टेटस की खबर थाइलैंड के पास होनी चाहिए, क्योंकि वो अपने देश पर किसी भी तरह का आर्थिक संकट नहीं आने देना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें :- गुलाबी मीनाकारी की शिल्पकार, ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ से बढ़ा रहे देशभक्ति

 

 

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This