Mohammed Shami: मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी से मिले मोहम्मद शमी, क्रिकेटर को मिला ये तोहफा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. उनकी यह मुलाकात सीएम योगी के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर हुई. इस दौरान दोनों के बीच गर्मजोशी से बातचीत हुई और मुख्यमंत्री ने शमी को सम्मानित भी किया.

सीएम योगी ने शेयर की तस्वीरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई.”

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की आई थीं खबरें

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से ऐसे समय में मुलाकात की है जब पिछले कुछ दिनों में टेस्ट क्रिकेट में उनकी संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ लिया था. हालांकि, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए संन्यास की अफवाहों का खंडन करते हुए लिखा था कि ऐसे लोग ही भविष्य बर्बाद कर देते हैं.

भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में एक हैं शमी

मोहम्मद शमी मौजूदा समय में भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. वह भारत के लिए अभी तक 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 मैच खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 229 विकेट, वनडे में 206 विकेट और टी20 में 27 विकेट चटकाए हैं. वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम के भी हिस्से थे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. शमी मौजूदा आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं, लेकिन इस सत्र में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आईपीएल के बाद जून में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के लंबे दौरे पर जाएंगे.

ये भी पढ़ें- शक्तिपीठ विंध्यवासिनी देवी के दर पहुंचीं एक्‍ट्रेस Akshara Singh, दर्शन कर लिया मां का आशीर्वाद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This