Delhi Fire: बवाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से गिरी इमारत, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Fire: शनिवार की सुबह दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. आग के बीच फैक्टरी में कई धमाके हुए, जिससे फैक्ट्री की इमारत गिर गई. इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह करीब 4:50 बजे बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली. इस सूचना पर दमकल की 17 गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान फैक्ट्री में कुछ धमाके हुए और फैक्टरी की इमारत गिर गई. धमाकों की तेज आवाज और काले धुएं का गुबार दूर तक फैल गया.

फिलहाल, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और राहत कार्य में जुटे हुए हैं. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस और प्रशासन ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है. फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं.

Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This