Hardoi: हादसे का शिकार हुई बारातियों से भरी कार, पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हरदोई: यूपी के हरदोई से दुखद खबर सामने आई है. यहां बारातियों से भरी एक कार हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में जहां चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच में जुटी है.

शनिवार की सुबह कार से लौट रहे थे बाराती

जानकारी के अनुसार, पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम से नीरज की बरात मझिला क्षेत्र के कुसमा गांव में गई थी. शुक्रवार की रात वैवाहिक कार्यक्रमों को संपन्न होने के बाद शनिवार की सुबह एक कार बरातियों को लेकर वापस लौट रही थी.

कार में सवार थे 13 लोग

सात सीट वाली इस कार में 13 लोग सवार थे. कार की रफ्तार तेज होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में पटियानीम निवासी कार चालक रामू राठौर के साथ ही जितेंद्र और भाई आकाश, सिद्धार्थ, जौहरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज, रंजीत, उदयवीर, रामवली, अनिल, गोविंद, अमन, नन्हू गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया.

सूचना मिलते ही मृतकों के घर मचा कोहराम

उधर, हादसे का खबर मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की माने तो तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This