जमीन पर गिराया, हथकड़ी लगाई…अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ बदसलूकी, सामने आया वीडियो

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका में एक भारतीय छात्र के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है. यहां न्‍यू जर्सी के नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर निर्वासित किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भारतीय छात्र के साथ पुलिस अपराधी की तरह व्‍यवहार कर ही है. छात्र को जबरदस्‍ती जमीन पर लिटाया गया है. कम से कम चार अधिकारी उसे पकड़कर रखे हुए हैं, जिनमें से दो ने अपने घुटने उसकी पीठ पर रखे हुए हैं. छात्र के हाथ-पैर में हथकड़ी लगी हुई है. वीडियो में छात्र को रोते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को एक अन्‍य भारतीय शख्‍स कुणान जैन ने रिकॉर्ड किया है.

https://twitter.com/SONOFINDIA/status/1931723889119523125

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुणाल जैन ने साझा किया वीडियो

प्रत्यक्षदर्शी और भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुणाल जैन ने कहा कि पुलिस अधिकारी कह रहे थे कि उन्हें हिंदी समझ में नहीं आती. वह हरियाणवी भाषा में बोल रहा था. मुझे लगा कि शायद मैं उसकी मदद कर सकता हूं. मैं वहां गया और एक पुलिस अधिकारी से पूछा कि क्या मैं उनकी बात समझने में उनकी मदद कर सकता हूं. लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा करने की इजाजत नहीं दी.

https://twitter.com/IndiainNewYork/status/1932087411678253061

भारतीय दूतावास ने कहा अधिकारियों के संपर्क में हैं

भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर निर्वासित किये जाने के वीडियो सामने आने के बाद भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोमवार को कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. भारतीय दूतावास ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि हमें सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी मिली है कि एक भारतीय नागरिक नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कठिनाइयों का सामना कर रहा है. हम इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. दूतावास ने यह भी कहा कि वह भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है.

कुणाल जैन बोले- युवक को विमान में चढ़ने नहीं दिया गया

भारतीय-अमेरिकी सामाजिक उद्यमी कुणाल जैन द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में एयर पोर्ट अथॉरिटी पुलिस द्वारा भारतीय शख्‍स को जमीन पर गिराकर हथकड़ी लगाई गई है. कुणाल ने अपने पोस्ट में कहा, “इस लड़के के माता-पिता को नहीं पता होगा कि उसके साथ क्या हो रहा है. वह युवक उसी प्‍लेन में मेरे साथ सफर करने वाला था, लेकिन वह उसमें सवार नहीं हो सका. किसी को यह पता लगाना चाहिए कि न्यू जर्सी अधिकारी उसके साथ क्या कर रहे है. वह काफी परेशान और भ्रमित लग रहा था. उन्होंने अपने पोस्ट में अमेरिका में भारतीय दूतावास और विदेश मंत्री एस.जयशंकर को भी टैग किया.

ये भी पढ़ें :- “आतंक के आकाओं को अब उनकी ही भाषा में दिया जा रहा जवाब”, मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर बोले CM योगी

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This