बाय बाय इंडिया कहकर दुनिया से अलिवदा हो गया ब्रिटिश नागरिक, फ्लाइट क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट पर बनाया था आखिरी वीडियो

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हादसे का शिकार हो गई. हादसे के वक्‍त इस विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे. इसी बीच फ्लाइट में मौजूद एक ब्रिटिश यात्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उसने विमान में सवार होने से पहले एयरपोर्ट पर बनाया था.

ब्रिटिश यात्री के जिंदगी का आखिरी

दरअसल, ब्रिटिश यात्री जैमी रे मीक (Jamie Ray Mee) ने एयर इंडिया की क्रैश हुई फ्लाइट में चढ़ने से पहले अपना आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्‍होंने मुस्कुराते हुए भारत को अलविदा कहा था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियों में जैमी रे मीक काफी खुश दिखाई दे रहे थें, लेकिन उन्‍हें क्‍या मालूम था कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी सफर है. वीडियों में उन्‍होंने मुस्कुराते हुए कहते है कि ‘हम अभी एयरपोर्ट पर हैं और बोर्डिंग कर रहे हैं. 10 घंटे की उड़ान के बाद हम वापस इंग्लैंड पहुंच जाएंगे. अलविदा इंडिया.’

‘खुशी से वापस लौट रहा हूं’

​इसके बाद वो अपने साथी से बात करते हुए कहते हैं, ‘मेरे लिए सबसे बड़ा सबक ये है कि अपने साथी पर कभी गुस्सा मत करो।’ फिर वह हल्का सा मुस्कुराते हैं और कहते हैं, ‘खुशी से वापस लौट रहा हूं.’ इस दौरान जैमी अपने घर जाने के लिए काफी बेकरार होते दिखाई दे रहें थें

, लेकिन घर पहुंचने का उनका सपना अब हमेशा के लिए एक सपना बनकर रह गया है. बता दें कि ये क्लिप एक्स पर @thePulseGlobal नाम के यूजर ने शेयर किया है, जो विमान हादसे के बाद इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढें:-Ahmedabad Plane Crash : सच हो गई ये दोनों भविष्‍यवाणियां; विमान हादसे को लेकर जो कहा, वही हुआ

Latest News

Eid 2026: भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? जानिए चांद दिखने की तारीख

रमजान के आखिरी दिनों में सभी की नजरें चांद पर टिकी हैं. जानिए भारत में ईद-उल-फितर 2026 कब मनाई जाएगी और क्या कहते हैं खगोलीय अनुमान.

More Articles Like This