Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक 274 लोगों की मौत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में हुई मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस हादसे में शनिवार तक 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मरने वालों में विमान में सवार यात्री, पायलट, केबिन क्रू, मेडिकल हॉस्टल और आस पास के इलाकों में मौजूद लोग शामिल हैं.

मालूम हो कि गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला विमान कुछ ही मिनट में आग के गोले में तब्‍दील हो गया. विमान में 242 लोग सवार थे. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी इस विमान में सवार थे. इस हादसे में भारतीय मूल का एक ब्रिटिश नागरिक की जान बची है.

हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी

अहमदाबाद विमान हादसे में हुई मौतों में लगातार बढ़ोत्‍तरी हो रहा है. प्‍लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है. प्‍लेन सरदार वल्लभ भाई पटेल के मेडिकल हॉस्टल से टकराया था. वहां पर लगभग 50 से 60 लोग मौजूद थे. इसमें से कितने लोग हताहत हुए है, इस बात की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. लगातार मौतों की पुष्टि की जा रही है. आज मरने वालों की कुल संख्या 274 हो गई है.

मृतकों का हो रहा है DNA टेस्ट

प्‍लेन क्रैश में मृतकों की पहचान करने के लिए DNA टेस्ट करवाया जा रहा है. अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है. इसके अलावा 200 से अधिक लोगों की DNA टेस्टिंग भी की जा चुकी है. शवों का पहचान कर उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है.

पीएम मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा

बता दें कि शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद हादसे में घायल लोगों से मुलाकात करने घटनास्थल पहुंचे. जहां उन्होंने हादसे में अकेले जीवित बचे कुमार विश्वास से अस्पताल जाकर मुलाकात की. इसके साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया. तबाही का मंजर दुखद है. इसके बाद अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की. हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया.’

मृतकों के परिजनों को टाटा ग्रुप देगा मुआवजा

अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश में घायल हुए लोगों के प्रति टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वह लोग जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके दुख की कल्पना करना भी मुश्किल है. इसके आगे उन्होंने लिखा कि जिन लोगों ने इस हमले में अपने परिजन को खोया है, टाटा संस उन्हें 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देगा. उन्होंने घायलों को इलाज करवाने की भी बात कही.

ये भी पढ़ें :- Chardham Yatra: 45 दिन में 28 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ धाम पहुंचे 10 लाख से अधिक भक्त

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This