पुणे: इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 35 से 40 लोगों के बहने की खबर, 2 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pune Bridge Collapses: महाराष्ट्र के पुणे जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल का आधा हिस्सा टूट गया. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ब्रिज गिरा, उस समय उस पर 100 से अधिक लोग मौजूद थे. इस हादसे में 35 से 40 लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है, वहीं शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है और 38 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. 6 लोगों की हालत गंभीर है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Hero Image

जाने क्या है पूरा मामला?

पुणे के मावल में कुंड माल में पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है. पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है. कुंडमाला को पार करने के लिए एक पुल है, जोकि गिर गया है. बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे. कुछ लोग पुल पर खड़े थे. उसी वक्त पुल अचानक गिरने से यह हादसा हुआ.

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग टू व्हीलर बाइक लेकर पुल पर चढ़ गए थे. भीड़ ज्यादा थी और बाइक्स भी आ जाने के वजह से पुल ओवर लोड हो गया और ये हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि यह पुल जर्जर स्थिति में था. मौके पर 10 से 12 एम्बुलेंस मौजूद हैं और NDRF की दो टीमें मौके पर भेजी गई हैं.

CM फडणवीस का सामने आया बयान

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, ‘हादसे वाली जगह रेस्क्यू जारी है. पुल टूटने से कई लोग जख्मी हुए हैं. नदी में बहे लोगों को रेस्क्यू करना हमारी प्राथमिकता है.’

NCP शरदचंद्र पवार की नेता और सांसद सुप्रिया सुले का बयान आया सामने

सुप्रिया सुले ने कहा, ‘पुणे जिले के मावल तालुका के कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया. आशंका है कि पुल पर मौजूद कुछ नागरिक बह गए होंगे. यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये सभी नागरिक सुरक्षित रहें. मैंने इस घटना के बारे में पुणे के जिला कलेक्टर से बात की है और वे सभी आवश्यक सहायता भेज रहे हैं. नागरिकों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया मानसून पर्यटन के लिए जाते समय आवश्यक सावधानी बरतें. सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This