फेल हुआ इजरायल का तबाही मचाने वाला प्लान, ईरान ने मोसाद के जासूस को दी फांसी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran War: ईरान और इजरायल जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है. ईरान ने इजरायल के जासूस को फांसी दे दी है. बताया जा रहा है कि इजरायल का यह जासूस उसकी खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करता था. उसके आरोप साबित होने के बाद फांसी की सजा सुनाई गई. वहीं, ईरान की न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मृतक की पहचान इस्माइल फिकरी के रूप में की गई है. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इस सप्ताह जासूसी के आरोप में 9 लोगों को पकड़ा है.

इजरायल का प्‍लान हुआ फेल  

दरअसल, दावा किया गया है कि ईरान ने फशाफौयेह में मोसाद के दो एजेंटों की पहचान की है. इनके पास से बम बनाने का सामान और 200 किलोग्राम विस्फोटक भी बरामद होने के साथ ही 23 ड्रोन, लॉन्चर और कई इलेक्ट्रोनिक उपकरण भी मिले हैं. दरअसल इजरायल ने ईरान में तबाही का प्लान बनाया था, लेकिन जासूसों के गिरफ्तार होने से उसका यह प्लान फेल हो गया.

इसे भी पढें:-बेडरूम की खिड़की पर गिरी मिसाइल, मुझे मारने की कोशिश…ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा दावा

Latest News

UCC पर बोले भूपेंद्र चौधरी- 2029 से पहले NDA शासित राज्यों में लागू करने की दिशा में बढ़ रही सरकार

UCC: मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 से पहले सभी 21 एनडीए शासित...

More Articles Like This