लैंडिंग करते ही विमान के पहिए से निकलने लगी चिंगारी, मचा हड़कंप, स्टाफ ने कहा…

Must Read

Lucknow Airport Flight Incident : देश में अहमदाबाद विमान हादसे के बाद रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बता दें कि सऊदी अरब के जेद्दा से आई फ्लाइट SV 3112 की लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए से चिंगारी और धुंआ निकलने लगा. जानकारी के मुताबिक, इस विमान में करीब 250 हज यात्री सवार थे. विमान के लैंडि़ंग के दौरान हड़कंप मच गया.

250 से ज्‍यादा लोग विमान में सवार

बता दें कि लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी अरब की ये फ्लाइट जेद्दाह से लखनऊ आई थी. जानकारी के दौरान इस विमान में सभी हज यात्री सवार थे,  सभी हज यात्री सवार में एक सीतापुर के निवासी हज यात्री ने बताया कि फ्लाइट में स्टाफ समेत ढाई सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे. इस दौरान पायलट ने अचानक से इमरजेंसी ब्रेक लगाई और हम सारे लोग के सिर आगे की ओर सीट पर लग गया.

फायर ब्रिगेड में पानी डालकर किया कंट्रोल

उन्‍होंने बताया कि प्‍लेन अचानक रूकने के कारण हड़कंप मच गया और सब लोग बुरी तरह घबरा गए थे. कुछ ही देर बाद हमने वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं. इस दौरान पता चला कि टायर से धुआं निकलने लगा था,  जिसके बाद फायर ब्रिगेड में पानी डालकर सब कंट्रोल किया. ऐसे में करीब 20 मिनट के बाद सबकुछ ठीक हुआ और फिर सभी यात्रियों को उतारा गया.

स्‍टाफ ने कहा घबराने की जरूरत नहीं..

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुबह 6:30 बजे सऊदी अरब की ये फ्लाइट लखनऊ पहुंची थी. इस दौरान जैसे ही विमान रनवे पर उतरा,  उसके एक पहिए से चिंगारी निकलती देखी गई. ऐसे में एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत सतर्कता दिखाई और इमरजेंसी प्रक्रिया अपनाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालात का काबू करने के बाद स्‍टाफ ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, तब जाकर लेगों ने सांस ली.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This