गाजा में फिर खाद्य वितरण केंद्र के पास हमला, 38 लोगों की मौत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaza: गाजा में एक बार फिर से इजरायली सेना ने भोजन वितरण केंद्र पर गोलीबारी की है. इस गोलीबारी में दर्जनों लोग मारे गए हैं. इसकी जानकारी गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को एक खाद्य वितरण केंद्र के पास हुई गोलीबारी में कम से कम 38 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई. वहीं 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं. यह घटना उत्तरी गाजा के एक इलाके में घटी, जहां हजारों लोग खाने-पीने की सामग्री लेने के लिए इकट्ठा हुए थे.

खाद्य सहायता के लिए कतार में खड़े थे लोग

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब लोग खाद्य सहायता प्राप्त करने के लिए लाइन में खड़े थे. मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायल लोगों का इलाज गाजा के कुछ शेष बचे अस्पतालों में किया जा रहा है. बचे अस्‍पतालों में पहले से ही संसाधनों की भारी कमी है. हालांकि, इस घटना पर इजरायल की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है.

चरम पर मानवीय संकट

इस समय गाजा में मानवीय संकट चरम पर है. लंबे समय से जारी इजरायल-हमास युद्ध के वजह से इलाके में लोग खाद्य सामग्री, दवाओं और बिजली की भारी किल्लत से जूझ रहे है. संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने पहले ही चेतावनी दी है कि यदि राहत नहीं पहुंची, तो जल्‍द ही गाजा में भुखमरी और बीमारी से बड़े पैमाने पर मौतें हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें :- PM मोदी की साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 

 

 

 

 

Latest News

Ketu Astro Remedies: कुंडली में केतु से जुड़ी समस्या से हैं परेशान, बचने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय

Ketu Astro Remedies: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारे जीवन में हर ग्रह का कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है....

More Articles Like This