इजराइल ने ईरान के एयर डिफेंस को किया तबाह, तेहरान के मिलिट्री ठिकानों पर हमला

Must Read

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच पांचवें दिन (मंगलवार) को भी हवाई हमले जारी हैं. दोनों पक्षों ने अपने हमले और तेज कर दिए. तेल अवीव में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। इजरायली हवाई हमलों में ईरान में कम से कम 24 लोग मारे जा चुके है, जिनमें तेहरान के कुछ शीर्ष सैन्य कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और नागरिक शामिल हैं. इजरायल ने सोमवार को ईरानी सरकारी टीवी के मुख्यालय पर बमबारी की। मिली जानकारी के अनुसार ईरानी हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 24 लोग मारे गए है और 500 से ज़्यादा घायल हुए हैं।

ट्रंप ने परमाणु हथियार को लेकर ईरान को दी चेतावनी

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु हथियार को लेकर ईरान को चेतावनी दी है। ईरान की राजधानी के लोगों से उन्होंने कहा कि तेहरान तुरंत खाली कर देना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार की रात को G7 शिखर सम्मेलन के खत्म होने से एक दिन पहले ही रवाना हो गए.

समझौते के दौरान इजरायल ने ईरान पर किया हमला

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर एक समझौते पर पहुंचने के लिए तेहरान और वाशिंगटन के बीच बातचीत चल रही थी लेकिन उसी के बीच इजरायल ने ईरान पर हमला शुरू कर दिया. इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि इजरायल के हमलों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी पीछे धकेल दिया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मेरा अनुमान है कि हम उन्हें बहुत, बहुत लंबे समय के लिए वापस भेज रहे हैं.”

इजराइल ने ईरान के एयर डिफेंस को पूरी तरह से खत्म कर दिया है और आईआरजीसी के हेड क्वार्टर पर एयरस्ट्राइक किया है

इसे भी पढ़ें:-G7 समिट बीच में छोड़कर अमेरिका के लिए रवाना हुए ट्रंप, परमाणु हथियारों को लेकर ईरान को दी सख्त चेतावनी

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This