बिहार के इन शहरों को मिलेंगे एयरपोर्ट, कैबिनेट की बैठक में दी गई मंजूरी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार के करोड़ों लोगों के लिए मंगलवार को गुड न्‍यूज आई है. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अध्‍यक्षता वाली कैबिनेट ने एयरपोर्ट डेवलपमेंट के लिए राज्‍य के विमानन निदेशालय और भारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरण (AAI) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर करने के लिए मंजूरी दे दी है. अधिकारियों ने बताया कि बिहार के छह और शहरों को एयर कनेक्टिविटी मिलेगी.

इन शहरों में नए एयरपोर्ट

केंद्र की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत मधुबनी, मुंगेर, बेतिया के वाल्मीकि नगर, सुपौल के बीरपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे. अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बताया कि कुल 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक एयरपोर्ट के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये हैं. राज्‍य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह फैसला लिया गया.

पटना में बनाए जाएंगे 5 स्टार होटल 

अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट ने पटना में आयकर गोलंबर के पास 5 स्टार होटल के निर्माण के लिए कुमार इंफ्राट्रेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) जारी करने को भी मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि होटल को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मोड पर विकसित किया जाएगा और जमीन 90 साल की लीज पर दी जाएगी. पटना में बांकीपुर बस स्टैंड और आर गोलंबर के पास दो और 5 स्टार होटलों के निर्माण के लिए बोली प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है.

कैबिनेट ने चना, सरसों और मसूर के लिए तय की MCP

एस. सिद्धार्थ ने बताया कि कैबिनेट ने चना के लिए 5650 रुपये, सरसों के लिए 5950 रुपये और मसूर के लिए 6700 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी निर्धारित किया है. ये भी फैसला लिया गया कि विशेष सहायक पुलिस (SAP) में भर्ती 1717 सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों का अनुबंध 2025-26 तक बढ़ाया जाएगा. कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों और पुस्तकालयों में क्लर्कों और लाइब्रेरियन की भर्ती के लिए दिशानिर्देशों को भी मंजूरी दी. अधिकारी ने कहा कि नए नियमों के तहत शिक्षा विभाग में 50 प्रतिशत लिपिक पद अब अनुकंपा नियुक्ति के माध्‍यम से भरे जाएंगे, जबकि बाकी 50 प्रतिशत सीधी भर्ती के माध्‍यम से भरे जाएंगे.

ये भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला: अमरनाथ यात्रा मार्ग नो फ्लाई जोन घोषित

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This