Fatehpur Crime: शराबी बेटा गटक गया मां की जिंदगी, गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehpur Crime: यूपी के फतेहपुर से दुखद खबर सामने आई है. यहां एक मां को अपने ही बेटे के हाथों अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी. नशे में धुत बेटे ने मां की जान ले ली. हैरान करने वाली यह घटना जिले के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेटापुर मजरे सेमरी गांव में हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पत्नी को पीट रहा था पति, बीच-बचाव पर मां पर भी किया वार  

जानकारी के अनुसार, पटेटापुर मजरे सेमरी गांव निवासी एक युवक शराब के नशे में धुस होकर देर रात अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. इसी दौरान 50 वर्षीय मां श्याम कली बीच-बचाव करने लगी. इससे गुस्साए बेटे ने मां के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया.

सिर में चोट लगने से मौके पर महिला की हुई मौत

सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से महिला श्याम कली की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची असोथर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

मृतका के पति अमर सिंह ने बताया

मृतका के पति अमर सिंह ने बताया कि मेरा बेटा रोज शराब पीकर घर आता था. कल रात भी नशे में धुत था और अपनी पत्नी को बुरी तरह पीट रहा था. मेरी पत्नी श्याम कली बहू को बचाने गई तो बेटे ने उसे भी नहीं बख्शा. डंडे से कई बार वार कर उसने मेरी पत्नी को मार डाला.

पुलिस ने बताया

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों के घटना की जानकारी ली गई. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(रिपोर्ट,यश द्विवेदी)

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This