अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टिना फर्नांडेज की शुरू हुई नजरबंदी, समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Argentina:अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टिना फर्नांडेज को हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर छह साल घर में ही नजरबंद रहने की सजा सुनाई गई थी, जो अब शुरू हो गई है. इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति को राजनीति से भी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. ऐसे में क्रिस्टिना के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे और पूर्व राष्ट्रपति के समर्थन में रैली निकाली.

बता दें कि क्रिस्टिना फर्नांडेज का करीब दो दशकों तक अर्जेंटीना की राजनीति में दबदबा रहा है. क्रिस्टिना साल 2004-2007 तक अर्जेंटीना की प्रथम महिला के पद पर रहीं. इसके बाद 2007 से 2015 तक दो बार अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पद पर रहीं. साल 2019 से 2023 तक क्रिस्टिना अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति रहीं. वहीं, आज भी क्रिस्टिना फर्नांडेज को राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के विरोध का प्रमुख चेहरा माना जाता है.

दो दशकों तक अर्जेंटीना की राजनीति पर रहा क्रिस्टिना का दबदबा

कई सूत्रों के मुातबिक, अभी भी फर्नांडेज और उनकी पार्टी को अर्जेंटीना के 30 प्रतिशत लोगों का समर्थन हासिल है और नजरबंदी के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिलना भी इस बात का सबूत है. वहीं, 72 वर्षीय फर्नांडीज ने अपने समर्थकों को रिकॉर्ड किए गए भाषण में कहा भी है कि  ‘हम वापस आएंगे, और, इससे भी बढ़कर, हम अधिक बुद्धिमत्ता, अधिक एकता और अधिक ताकत के साथ वापस आएंगे.’

बता दें कि साल 2022 में क्रिस्टिना ने एक मित्र व्यवसायी को सार्वजनिक निर्माण अनुबंध देने में धोखाधड़ी की थी. हालांकि क्रिस्टिना ने इन आरोपो का लगातार ही खंडन किया है और अपने विरोधियों पर न्याय प्रणाली को उनके खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

इसे भी पढें:-मि‍डि‍ल ईस्ट में बजने वाला है एटमी धमाके का अलार्म, इजरायल-ईरान जंग में हो सकती है उत्‍तर कोरिया के तानाशाह की एंट्री

Latest News

RBI New Rules: विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने आसान किए विदेशी पेमेंट के नियम

RBI New Rules: अगर आप विदेश में बैठे क्लाइंट्स के लिए काम करते हैं या आपकी कंपनी विदेश से...

More Articles Like This