आर्थिक संकट से उबरने के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, दुबई के बैंकों ने कर दिया ऐलान

Must Read

Pakistan Economy: पाकिस्‍तान की हालत अब किसी से छुपी नहीं है. उसके खाली हो चुके खजाने के बाद अब सामान्‍य खर्चे भी पूरा करना मुश्किल हो रहा है. अपने खर्चे पूरे करने के लिए वह कभी आईएमएफ से भीख मांग रहा तो कभी विश्‍व बैंक, एशियाई विकास बैंक से पैसे मांगता है. इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गया, जहां पांच बैंकों ने मिलकर पांच साल के लिए उसे एक अरब डॉलर का कर्ज दिया है. पाकिस्तान को एक महीने बाद बड़ा लोन मिला है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान ने एक अरब अमेरिकी डॉलर के पांच वर्षीय ‘सिंडिकेटेड टर्म फाइनेंस’ पर हस्ताक्षर किए हैं. सिंडिकेटेड टर्म फाइनेंस एक तरह का ऋण है जिसमें दो या दो से अधिक बैंक या वित्तीय संस्थान मिलकर एक ही उधारकर्ता (व्यक्ति, कंपनी या सरकार) को यह प्रदान करते हैं.

इन बैंकों ने दिया है उधार

पाकिस्‍तान के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, दुबई इस्लामिक बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, अबू धाबी इस्लामिक बैंक, शारजाह इस्लामिक बैंक, अजमान बैंक और एचबीएल ने मिलकर पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का कर्ज दिया. मंत्रालय के अनुसार दुबई इस्लामिक बैंक ने एकमात्र इस्लामिक वैश्विक समन्वयक के रूप में काम किया, जबकि स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक इसके प्रमुख प्रबंधक रहे.

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने करीब ढाई वर्ष के बाद पश्चिम एशिया वित्तीय बाजार में सफलतापूर्वक प्रवेश किया जो राजकोषीय स्थिरता में बाजार के नए भरोसे और पाकिस्तान के व्यापक आर्थिक संकेतकों में समग्र सुधार का संकेत देता है. यह लेन-देन पश्चिम एशिया के बैंकों के साथ पाकिस्तान सरकार की नई साझेदारी की शुरुआत का भी प्रतीक है.

‘सिंडिकेटेड टर्म फाइनेंस’ सुविधा पर किए हस्ताक्षर

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मदद से 2023-24 में दिवाला होने से बाल-बाल बच गया था. वित्त मंत्रालय ने एडीबी (एशियाई विकास बैंक) कार्यक्रम ‘उन्नत संसाधन संग्रहण एवं उपयोग सुधार’ की नीति-आधारित गारंटी द्वारा आंशिक रूप से गारंटीकृत 100 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ‘सिंडिकेटेड टर्म फाइनेंस’ सुविधा पर हस्ताक्षर किए हैं. मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने करीब ढाई वर्ष के बाद पश्चिम एशिया वित्तीय बाजार में सफलतापूर्वक प्रवेश किया जो राजकोषीय स्थिरता में बाजार के नए भरोसे और पाकिस्तान के व्यापक आर्थिक संकेतकों में समग्र सुधार का संकेत देता है. यह लेन-देन पश्चिम एशिया के बैंकों के साथ पाकिस्तान सरकार की नई साझेदारी की शुरुआत का भी प्रतीक है..

लोन लेकर खुश है पाकिस्‍तान
पाकिस्तान को एडीबी समर्थित गारंटी और पश्चिम एशिया के बैंकों के मजबूत समर्थन से एक अरब अमेरिकी डॉलर का ऐतिहासिक वित्तपोषण प्राप्त हुआ है. इस महीने की शुरुआत में फिलीपीन स्थित बैंक ने पाकिस्तान में राजकोषीय स्थिरता को मजबूत करने और सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन में सुधार के लिए 80 करोड़ डॉलर के कार्यक्रम को मंजूरी दी थी.

इसे भी पढ़ें:-Weather Update: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बरसात, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This