Iran-Israel Conflict – US Airstrikes: ईरान-इजराइल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु ठिकानों पर गिराए बम, Donald Trump ने की पुष्टि

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Iran-Israel Conflict – US Airstrikes: पश्चिमी एशिया में छिड़ी ईरान-इजराइल (Iran-Israel) की जंग में अब अमेरिका की एंट्री हो गई है. आज सुबह ही अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों—फोर्डो, नतांज और इस्फहान—पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने खुद इसकी जानकारी दुनिया को दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर अमेरिकी एयरस्‍ट्राक्‍स के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया. उन्‍होंने बताया कि अमेरिकी हमला सुबह 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू हुआ. ट्रम्प ने दावा किया कि फोर्डो पर बमों की पूरी खेप गिराई गई, और उसके बाद सभी विमान सुरक्षित रूप से ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर आ गए.
उन्होंने अपने पोस्ट में अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए लिखा, “हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई. दुनिया में कोई और सेना ऐसा नहीं कर सकती. अब शांति का समय है.” इस हमले के बाद ट्रम्प ने देश को संबोधित करने की घोषणा की, जिसमें वे ईरान पर हमले की विस्तृत जानकारी देंगे.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This