ईरान-इजरायल जंग में अमेरिका के बाद रूस की एंट्री? पुतिन से मुलाकात करेंगे विदेश मंत्री अराघची

Must Read

Iran Foreign Minister to meet Putin : ईरान-इजरायल के जंग के बीच अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए हमलों के बाद अब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं. इस हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रविवार दोपहर मॉस्को रवाना हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, इजरायल से युद्ध के दौरान बढ़ रहे तनाव को लेकर अराघची कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे. बता दें कि अमेरिका के ईरान पर हमले के कुछ देर बाद अराघची ने यह जानकारी दी.

रूसी राष्ट्रपति के साथ करेंगे गंभीर वार्ता

इस हमले को लेकर अराघची का कहना है कि “रूस ईरान का मित्र है, हम हमेशा एक-दूसरे से सलाह करते हैं.” इस दौरान उन्‍होंने कहा “मैं आज दोपहर मॉस्को जा रहा हूं और कल सुबह रूसी राष्ट्रपति के साथ गंभीर वार्ता करूंगा.” यह बयान उन्होंने इस्तांबुल में OIC शिखर सम्मेलन के मौके पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया.

ईरान अमेरिका के खिलाफ ने सकता है रूस का साथ

बता दें कि अमेरिेका के इस हमले के बाद ईरान की रूस से मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हैं कि ईरान अब अमेरिका के खिलाफ राजनीतिक और सैन्य रणनीति में रूस का साथ ले सकता है, ऐसे में बता दें कि सबसे अहम बात यह है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधी माने जाते हैं और ऐसे में पुतिन और खामेनेई की नजदीकी अमेरिका के लिए एक नई कूटनीतिक चुनौती बन सकती है.

इसे भी पढ़ें :- Amit Shah in CG: गृह मंत्री अमित ने नवा रायपुर में फोरेंसिक यूनिवर्सिटी लैब का शिलान्यास किया

 

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में शनि की राशि में प्रवेश करेगा राहु, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर सभी 12 राशियों के...

More Articles Like This