Mau Crime: STF और पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मऊ में तीन करोड़ का गांजा बरामद, तस्कर फंदे में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mau Crime: यूपी के मऊ में एसटीएफ और शहर कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. संयुक्त टीम ने एक ट्रक को पकड़ा. ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को पकड़ा. बरामद गांजा की कीमत करोड़ो में बताई जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ऑन ड्यूटी आर्मी लिखे ट्रक से खेप लेकर जा रहा था तस्कर

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली कि तस्करों ने एक ट्रक को आर्मी के ट्रक का रूप देकर गाजा की तस्करी करने की योजना बनाई है. जिसके बाद एसटीएफ ने मऊ कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर तालीमुद्दीन इंटर कालेज के पास एक ट्रक को पकड़ लिया.

तस्कर ने गांजे की खेप को छिपाने के लिए लगाई थी ये तरकीब

पुलिस ने ट्रक से 3.12 करोड़ रुपये कीमत का 12.50 क्विंटल गांजा बरामद किया. पुलिस ने सुल्तानपुर जनपद के बेथरा कादरी थाना के गंगापुर भुलिया निवासी जर्नादन पांडेय को गिरफ्तार किया. तस्कर ने गांजे की खेप को छिपाने के लिए सेना के पदाधिकारी के नाम पर घरेलू सामान पर्ची चस्पा किया था.

पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया

इतना ही नहीं पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में गांजा का स्टॉक रखने के बाद उसके ऊपर से घरेलू सामान रखा गया था. संयुक्त टीम की पूछताछ में गांजा तस्कर व ट्रक चालक ने बताया कि बलिया जनपद के सुखपुरा निवासी छोटू ने असम में अलबरा नामक एक व्यक्ति से गांजा ट्रक में लोड कराया और लखनऊ में मुलाकात होने की बात कही है. उसने बताया कि असम से लखनऊ गांजा पहुंचाने पर प्रति चक्कर 70 हजार रुपये देने की बात की थी. पुलिस गांजा को तब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This