बिहार: तेजप्रताप यादव ने क्लीयर कर लिया इंटरव्यू, अब आसमान में भरेंगे उड़ान, बनेंगे पायलट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटना: बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब एक नई राह पर चल पड़े हैं. राजनीति के मैदान से निकलकर वे अब आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी में हैं. तेजप्रताप यादव जल्द ही पायलट बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं.

उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय (DGCA) ने हाल ही में एक पत्र जारी किया है, जिसमें तेजप्रताप को वाणिज्य विमान चालक (CPL) कोर्स में दाखिले की अनुमति मिल गई है. यह खबर न केवल उनके समर्थकों, बल्कि उनके परिवार के लिए भी खुशियां लेकर आई है.

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव अब पायलट बनेंगे और हवाई जहाज उड़ाएंगे. उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने हाल ही में एक पत्र जारी किया है, जिसमें तेजप्रताप यादव को वाणिज्य विमान चालक (CPL) कोर्स में दाखिले की अनुमति मिल गई है. तेजप्रताप ने 2023-24 में कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) कोर्स में दाखिले के लिए इंटरव्यू दिया था और इस इंटरव्यू में उन्होंने सफलता हासिल कर ली है. उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने कैंडिडेट की अंतिम सूची जारी की है, जिसमें तेजप्रताप का नाम पांचवें स्थान पर है.

पूरा होगा तेजप्रताप का सपना

तेजप्रताप यादव सामान्य वर्ग से CPL कोर्स के लिए चुने गए हैं. अब वे औपचारिक रूप से इस कोर्स में दाखिला लेकर पायलट बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं. CPL कोर्स के लिए कुल 20 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें अलग-अलग श्रेणियों से 18 कैंडिडेटों का चयन किया गया है.

Latest News

जीभ का लाल और चिकना होना कितना है खतरनाक…, ऐसे 5 बदलाव खोल देते हैं अंदर छिपी हुई बीमारी

Health Tips: जीभ केवल स्वाद पहचानने का काम नहीं करती, बल्कि उसके रंग, सतह और आकार में आए बदलाव...

More Articles Like This