ईरान-इजरायल सीजफायर पर चीन का बड़ा रिएक्शन, कहा- ‘अब धोखा नहीं…’

Must Read

China Reaction on Iran Israel Ceasefire : लगातार 12 दिनों के युद्ध के बाद ईरान-इजरालय के बीच हुए सीजफायर को लेकर अब दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आनी भी तेज हो गई हैं. इसी बीच चीन ने साफ शब्दों में सभी पक्षों को चेताया है कि इस बार सीजफायर का ईमानदारी से पालन किया जाए और कोई पक्ष धोखा न दे.

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कोंग ने अपने एक अधिकारिक बयान देते हुए कहा कि “हमें उम्मीद है कि यह सीजफायर पूरी तरह प्रभावी रहेगा और सभी पक्ष पूरी निष्ठा के साथ इसका पालन करेंगे. इस युद्ध को लेकर चीन ने कहा कि कोई धोखा नहीं होना चाहिए.”

इजरायल ने फिर से जवाबी हमले की दी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, चीन का ये बयान उस समय पर आया है जब सीजफायर के घोषणा के बाद कुछ ही घंटों के भीतर ही ईरान और इजरायल ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया. इस दौरान हमले को लेकर इजरायल ने कहा कि ईरान ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, ऐसे में इन आरोपों को ईरान ने तुरन्‍त झूठ कहते हुए साफ इन्‍कार कर दिया, ईरान के मना करने पर इजरायल ने फिर जवाबी हमले की चेतावनियां दी. इस दौरान दोनों देशों में तनाव फिर से बढ़ने की आशंका है.

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हो गया है. इस तनाव को लेकर ट्रंप का कहना है कि ईरान सबसे पहले सीजफायर अमल करेगा और 24 घंटे की भीतर दोनों देशों में एक बार फिर से शांति लौट आएगी. इस दौरान ट्रंप ने दोनों देशों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं और कहा, CONGRATULATIONS WORLD, IT’S TIME FOR PEACE!”

इसे भी पढ़ें :- इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा हूती समूह, अल-बुखैती ने किया ऐलान

 

Latest News

पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान...

More Articles Like This