प्रशांत महासागर में डूबा कार्गो शिप, 3000 वाहनों को लेकर जा रहा था मेक्सिको

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cargo Ship Sinks In Pacific Ocean: इस महीने के शुरुआत में प्रशांत महासागर में आग की चपेट में आया मॉर्निंग मिडास नामक एक कार्गो शिप अब समुद्र में डूब गया है. जहाज के प्रबंधकों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना 23 जून को हुई, जब जहाज समुद्र तल से लगभग 5,000 मीटर गहराई में और तट से 360 समुद्र मील की दूरी पर जलमग्‍न हो गया.

यह जहाज 3 हजार नए वाहनों को लेकर मेक्सिको जा रहा था. जहाज में लगभग 800 इलेक्ट्रिक वाहन भी थे. आग लगने के बाद चालक दल के सदस्यों को एक अन्य जहाज ने बचा लिया.

अंतरराष्ट्रीय जल में डूबा जहाज

लंदन स्थित जोडियाक मैरीटाइम नाम की शिपिंग कंपनी ने बताया कि जहाज अलास्का में अलेउतियन द्वीप श्रृंखला के पास अंतरराष्ट्रीय जल में डूबा है. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, खराब मौसम के वजह से आग और बढ़ गई, जिसके बाद जहाज एक ओर पानी में झुक गया और फिर वह डूब गया. मॉर्निंग मिडास जहाज जमीन से 415 मील दूर, 16,404 फीट की गहराई में डूबा है;

जहाज के डेक पर दिखा धुएं का गुबार

मालवाहक जहाज के समंदर में डूबने के बाद अमेरिकी तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने कहा कि जहाज के पिछले हिस्से में इलेक्ट्रिक वाहनों से भरे डेक से धुएं का एक बड़ा गुबार निकलता देखा गया. अधिकारी कैमरन स्नेल ने कहा कि अमेरिकी तट रक्षक बल के जहाज प्रदूषण से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. किसी भी प्रदूषण या मलबे को नियंत्रित करने के लिए  बचाव टग उस क्षेत्र के पास तैनात किए गए हैं, जहां मालवाहक जहाज डूबा था.

600 फीट का था जहाज

एपी के अनुसार, जहाज की प्रबंधन कंपनी, जोडियाक मैरीटाइम, अतिरिक्त सहायता के लिए प्रदूषण प्रतिक्रिया वाहन भी भेजेगी. मॉर्निंग मिडास मालवाहक जहाज 600 फीट का था. मालवाहक जहाज में 3 जून को अलास्का तट से लगभग 300 मील दूर आग लग गई थी.

चीन से मेक्सिको जा रहा था जहाज

आग की घटना के समय मालवाहक जहाज ने एक संकट चेतावनी भेजी, जिसके बाद अमेरिकी तट रक्षक ने कॉल का जवाब दिया. तट रक्षक बल ने पुष्टि की है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. शिप पर सवार 22 लोगों को लाइफ बोट से निकाला गया है. चालक दल के सदस्यों को एक व्यापारी समुद्री जहाज ने बचाया जो आग की चपेट में आए मालवाहक जहाज के पास ही था. 2006 में निर्मित लाइबेरियाई ध्वज वाला यह जहाज 26 मई को यंताई, चीन से मेक्सिको के लिए निकला था.

ये भी पढ़ें :- इजरायल ने ईरान पर ऐतिहासिक जीत का किया ऐलान, कहा- ‘हमारी दहाड़ से तेहरान…’

 

 

Latest News

सूडान के कोर्डोफान क्षेत्र में कई जगहों पर घातक ड्रोन हमला; 77 लोगों की मौत, कई घायल

Sudan civil war: सूडान के कोर्डोफान क्षेत्र में कई दिनों से लगातार ड्रोन हमलें जारी है. इस दौरान अलग-अलग...

More Articles Like This