कांग्रेस नेता शशि थरूर निजी दौरे पर पहुंचे रूस, विदेश मंत्री लावरोव और आंद्रेई डेनिसोव से की मुलाकात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को रूस पहुंचे, जहां उन्‍होंने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की. इस दौरान थरूर ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्‍ट में कहा कि मॉस्‍को में‘प्रिमाकोव रीडिंग्स’ के दौरान पुराने मित्र रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर अच्छा लगा. दरअसल, वार्षिक प्रिमाकोव रीडिंग्स भारत सहित 40 देशों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विश्व अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञों की एक बैठक है.

रूस के पूर्व राजदूत से भी की मुलाकात

बता दें कि शशि थरूर अपनी पुस्तक “इनग्लोरियस एम्पायर” पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज का प्रचार करने के लिए निजी यात्रा पर रूस गए हैं. जहां उन्‍होंने रूसी विदेश मंत्री के अलावा संयुक्त राष्ट्र में रूस के पूर्व राजदूत आंद्रेई डेनिसोव से भी मुलाकात की, जो अब रूसी संघ परिषद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष हैं. इस दौरान थरूर ने वरिष्ठ रूसी अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के बारे में जानकारी दी. थरूर ने ईरान-इजरायल संघर्ष, गाजा की स्थिति और भारत-रूस संबंधों जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।

किसके निमंत्रण पर रूस पहुंचे थरूर?

विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति के प्रमुख थरूर रूस के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क आरटी के निमंत्रण पर मॉस्‍कों पहुंचे हैं. दरअसल, आरटी ने उनकी 2017 की पुस्तक पर आधारित 10 भाग की डॉक्यूमेंट्री सीरीज  का निर्माण किया है. बता दें कि डॉक्यूमेंट्री सीरीज थरूर के 2015 के ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट में उनके द्वारा दिए गए भाषण पर आधारित है, जिसका विषय था “क्या ब्रिटेन अपने पूर्व उपनिवेशों को क्षतिपूर्ति देना चाहता है?”

वहीं, हाल ही में आतंकवाद को लेकर पाकिस्‍तान को बेनकाब करने और इसपर भारत के पक्ष को रखने के लिए शशि थरूर ने बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अमेरिका समेत पांच अन्य देशों का दौरा किया था.

इसे भी पढें:-आतंकियों के ठिकाने अब सुरक्षित नहीं, SCO समिट में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This