क्या एंटी-एजिंग दवाएं बनीं Shefali Jariwala की मौत की वजह, केस में बड़ा खुलासा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shefali Jariwala: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत के मामले में पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं. जांच में पता चला है कि शेफाली पिछले सात से आठ सालों से नियमित रूप से एंटी-एजिंग दवाओं का सेवन कर रही थीं.

पूरे दिन भूखी थीं शेफाली जरीवाला

27 जून को उनके घर (Shefali Jariwala) में पूजा का आयोजन था, जिसके कारण शेफाली व्रत पर थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी-एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया था. यह दवाएं उन्हें वर्षों पहले एक डॉक्टर की सलाह पर दी गई थीं, और तब से वह हर महीने यह ट्रीटमेंट लेती आ रही थीं. पुलिस को इस बात का संदेह है कि उनकी अचानक मृत्यु का एक बड़ा कारण यह दवाएं भी हो सकती हैं, जिसके चलते कार्डियक अरेस्ट हुआ.

फॉरेंसिक टीम ने जब्त की दवाएं

घटना के समय रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच शेफाली की तबीयत अचानक बिगड़ी, उनका शरीर कांपने लगा और वह बेहोश होकर गिर गईं. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. घटना के वक्त घर पर शेफाली के पति पराग, मां और कुछ अन्य सदस्य मौजूद थे. फॉरेंसिक टीम ने उनके घर से अलग-अलग तरह की दवाएं जब्त की हैं, जिनमें एंटी-एजिंग वायल्स, विटामिन सप्लीमेंट्स और गैस्ट्रिक से संबंधित गोलियां शामिल हैं. अब तक पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य, घरेलू नौकर और बेलेव्यू अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं.

विवाद या झगड़े के नहीं मिले कोई संकेत

जांच के दौरान किसी प्रकार के विवाद या झगड़े के कोई संकेत नहीं मिले हैं. पुलिस और फॉरेंसिक टीम अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दवाओं की लैब जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही हैं, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके. इस मामले में जांच जारी है और जल्द ही इस पर पूरी रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है. बता दें कि शेफाली को गुरुवार देर रात 27 और 28 जून के बीच अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ. इसके बाद पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

‘कांटा गर्ल’ के नाम से हुईं मशहूर

बता दें कि शेफाली जरीवाला ने 2002 में 1972 की फिल्म ‘समाधि’ के क्लासिक लता मंगेशकर के गाने के रीमिक्स ‘कांटा लगा’ की जबरदस्त सफलता के साथ अपनी पहचान बनाई थी. इस गाने की वजह से वह ‘कांटा गर्ल’ के नाम से मशहूर हुईं.

ये भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनीं Ileana D’Cruz, तस्वीर शेयर कर बताया बेटे का नाम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This