दिल्ली में जल्द मिलेगा प्लॉट खरीदने का मौका, ऑक्शन की तैयारी में DDA, जानें

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

DDA Plot Scheme: राजधानी दिल्‍ली में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) जल्द ही एक नई प्लॉट स्कीम को लेकर आ रहा है. इस स्‍कीम के तहत डीडीए दिल्‍ली के प्राइम लोकेशन में आवासीय प्‍लॉट की नीलामी करेगा. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ये प्लॉट दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज के D6 में होंगे. यहां पर लगभग 118 प्लॉट नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे.

कंपनी के चयन के लिए मांगे गए आवेदन

जानकारी के मुताबिक, डीडीए ने इन प्लॉट को विकसित करने के लिए एक कंपनी को काम पर रखने के लिए आवेदन मांगे हैं. ये कंपनी प्लॉटों तक जाने वाली सड़कें, पानी की निकासी, बिजली और सीवरेज जैसी सुविधाएं डेवलप करेंगी. दिल्ली विकास प्राधिकरण ने काम मिलने के बाद काम पूरा करने के लिए 365 दिन की समयसीमा निर्धारित की है.  

इन कामों को पूरा करेगी कंपनी 

प्लॉट के विकास में चयन होने वाली कंपनी को नालियों, सीवरेज, जलापूर्ति, वर्षा जल संचयन जैसी सुविधाओं का योजना बनाना और डिजाइन करना तथा स्थानीय नगर निकाय से इसकी मंजूरी लेना शामिल है. कार्यों में पार्कों, फुटपाथों और लॉन में फैक्ट्री पेवर ब्लॉक देना और बिछाना, विभिन्न स्थलों पर आवश्यक मजबूती, मोटाई और आकार के ड्राइववे, मौजूदा मैनहोल के साथ नाली या सीवर लाइन का कनेक्शन बनाना, लोडिंग, परिवहन और डंपिंग आदि सहित यांत्रिक साधनों द्वारा साइटों से निर्माण कचरे, विघटित या अपशिष्ट पदार्थों का निपटान करना शामिल है.

अपना घर आवास योजना को अच्छा रिस्पांस

डीडीए की अपना घर आवास योजना 2025 को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. एक महीने के अंदर 830 फ्लैट की बुकिंग हो गई है. इसमें से 630 या 75 प्रतिशत यूनिट अकेले नरेला में हैं. लोकनायकपुरम में 150 और सिरसपुर में 50 फ्लैट्स की बिक्री हुई. इसके अलावा, लोकनायकपुरम में एमआईजी फ्लैट लगभग बिक चुके हैं. इस स्‍कीम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग (LIG), मध्यम आय वर्ग (MIG) और उच्च आय वर्ग (HIG) समेत विभिन्न श्रेणियों में रियायती दरों पर तैयार फ्लैटों की पेशकश की गई. अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से ऑनलाइन स्‍कीम है. इसके लिए 27 मई को रजिस्‍ट्रेशन शुरू हुआ.

इसकी प्रमुख विशेषताओं में पहले आओ, पहले पाओ की नीति, तैयार फ्लैटों की उपलब्धता और संभावित खरीदारों के लिए साइट पर सैंपल फ्लैट देखने का ऑप्‍शन शामिल है. संभावित खरीदार उपलब्ध फ्लैटों को देखने के लिए आधिकारिक डीडीए वेबसाइट https://eservices.dda.org.in भी देख सकते हैं. अभी भी इस सकीम में फ्लैट बुक कराने का अवसर है.

ये भी पढ़ें :- Retail Sector को लगेंगे पंख, 9-10% की रफ्तार से बढ़ेगा ग्रोथ इंजन

 

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This