पाक करने वाला है बड़ा हमला! अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने PM मोदी को दी जानकारी, एस जयशंकर ने किया…

Must Read

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में किए गए आतंकी हमले को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आर्थिक हमला बताया है. इस हमले को लेकर उनका कहना है कि इस हमले का मकसद कश्मीर में टूरिज्म को नुकसान पहुंचाना था. इस दौरान उन्‍होंने सप्‍ष्‍ट शब्‍दों में कहा कि अगर भारत पर परमाणु हमले की धमकी भी दी जाए तो भी पाकिस्तान से आने वाले आतंकवाद पर कार्रवाई रुकेगी नहीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को खारिज किया

जानकारी के मुताबिक, एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में न्यूजवीक से बातचीत के दौरान बताया कि यह हमला सिर्फ लोगों को डराने के लिए नहीं, बल्कि कश्मीर की कमाई के सबसे बड़े जरिए टूरिज्म को खत्म करने के इरादे से किया गया. ऐसे में इस हमले को लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप के बयान को विदेश मंत्री ने गलत बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान पर ट्रेड डील का दबाव बनाकर सीजफायर करवाया.

पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से की बात

ऐसे में उन्‍होंने अपने एक अधिकारिक बयान में बताया कि “मैं खुद प्रधानमंत्री मोदी के साथ वहां मौजूद था जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फोन पर बात की थी. इस दौरान उन्‍होंने बताया कि उस बातचीत में ट्रेड डील का कोई जिक्र नहीं था’’ और ये भी कहा कि भारत हमेशा आतंकवाद के खिलाफ खड़ा रहेगा और कोई भी धमकी या दबाव हमें रोक नहीं सकता.

पाकिस्‍तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

जानकारी देते हुए विदेश मंत्री ने बड़ा खुलासा किया कि 9 मई, 2025 की रात जब पाकिस्तान ने भारत पर बड़े हमले की चेतावनी दी थी,  तभी पीएम मेादी ने बिना किसी के दबाव में आए या डर को नजरअंदाज करते हुए पाकिस्‍तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की.

भारतीय सेना ने तुरंत और कड़ा जवाब

ऐसे में अमेरिेका के उपराष्‍ट्रपति ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की. उस दौरान उन्‍होंने बताया कि पाकिस्तान भारत पर बहुत बड़ा हमला करने वाला है, लेकिन हमने कुछ शर्तें मानने से इनकार कर दिया और प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की धमकी की बिल्कुल परवाह नहीं की.” जानकारी के मिलते ही पीएम मोदी ने पलट जवाब दिया और कहा कि भारत की ओर से जवाब जरूर दिया जाएगा. इस दौरान विदेश मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान ने वाकई उसी रात भारत पर बड़ा हमला किया, लेकिन भारतीय सेना ने तुरंत और कड़ा जवाब दिया.

भारत की प्रतिक्रिया पूरी आत्मनिर्भर और ठोस

 विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के साथ हुई बातचीत और पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्‍होंने बताया कि न्यूयॉर्क में Newsweek के सीईओ देव प्रगड के साथ Fireside Chat में जयशंकर ने बताया कि भारत पर पाकिस्तान के आतंकी हमलों के बाद भारत की प्रतिक्रिया पूरी तरह से आत्मनिर्भर और ठोस थी.

अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन को तोड़ना

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि इस हमले का मकसद कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन को तोड़ना था. साथ ही, लोगों से उनकी आस्था पूछकर हत्या करना धार्मिक हिंसा को भड़काने की कोशिश थी.” जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सालों से पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद का सिलसिला चलता आ रहा है लेकिन इस बार देश की भावना थी कि अब बहुत हो गया.

इसे भी पढ़ें :- चीन की नींद उड़ाएगा भारत, कजाकिस्तान के साथ मिलकर बनाया यह मास्टरप्लान

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This