Shefali Jariwala की मौत के बाद ‘सिम्बा’ की तबीयत हुई खराब? पराग त्यागी ने बताई सच्चाई

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shefali Jariwala: टेलीविजन एक्टर पराग त्यागी ने पालतू कुत्ते सिम्बा की सेहत को लेकर फैली अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. पराग ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन के बाद ‘सिम्बा’ की हालत ठीक नहीं है.

‘हार्टलेस’ लोगों पर साधा निशाना

पराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुंबई में जरूरतमंदों को खाना बांटते नजर आए. उनके साथ में पालतू कुत्ता सिम्बा भी नजर आया. वीडियो में पराग बुजुर्ग महिलाओं को खाने के पैकेट देते दिखे, इसके बाद बुजुर्ग ने उन्हें और सिम्बा को आशीर्वाद दिया. पराग ने पोस्ट में लिखा कि सिम्बा पूरी तरह स्वस्थ है और शेफाली के लिए बेटे की तरह अंतिम रस्में निभा रहा है. उन्होंने उन ‘हार्टलेस’ लोगों पर निशाना साधा, जो सिम्बा को लेकर अफवाहों को हवा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सिम्बा की सेहत के बारे में झूठी खबरें फैलाकर लाइक्स और व्यूज बटोर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)

अपनी मां के लिए सभी रस्में निभा रहा सिम्बा

पराग ने लिखा, “सिम्बा स्वस्थ है और अपनी मां के लिए सभी रस्में निभा रहा है. यह वीडियो उन सभी लोगों के लिए है जो सिम्बा की चिंता कर रहे थे. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं.” शेफाली के निधन के एक दिन बाद पराग को सिम्बा के साथ टहलते देखा गया था, जिसके लिए कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की थी.

पारस छाबड़ा ने दिया करारा जवाब

इस पर पारस छाबड़ा ने हाल ही में बताया कि शेफाली और पराग का सिम्बा के साथ गहरा रिश्ता था. वे उसे परिवार का सदस्य मानते थे. शेफाली के अचानक निधन से पराग और सिम्बा के जीवन में एक बड़ा भावनात्मक खालीपन आ गया है. पारस ने कहा, “शेफाली और पराग सिम्बा को बहुत प्यार करते थे. तीन लोग एक साथ रहते थे और अब एक अचानक चला गया. ऐसे में पराग की स्थिति समझी जा सकती है. सिम्बा अब बूढ़ा हो चुका है और उसे ठीक से दिखाई भी नहीं देता, इसलिए पराग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.” बता दें कि ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुई शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को हो गया था.

ये भी पढ़ें- मुस्लिम होने के बाद भी ये एक्ट्रेस भोलेनाथ में रखती है गहरी आस्था, कहा- हनुमान चालीसा पढ़ने से मिलता है सुकून

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This