होशियारपुर में हादसा: यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पलटी, 8 लोगों की मौत, 32 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Bus Accident: पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा होशियारपुर के अंतर्गत दसूहा में हुआ है. इस हादसे में जहां आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, एक बस यात्रियों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान होशियारपुर के अंतर्गत दसूहा में हाजीपुर रोड के नजदीक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद लोग घायलों को निकालने में जुट गए. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घायलों  को अस्पताल भेजवाया.

इस हादसे में आठ लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं 32 लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस उपाधीक्षक कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया

मुकेरियां के पुलिस उपाधीक्षक कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि करीब 40 यात्रियों को लेकर बस हाजीपुर से दसूया जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. घायल यात्रियों को दसूया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest News

नेपाल: हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाले गए नेशनल पार्क में फंसे 6 भारतीय पर्यटक

Indian Tourists Rescued: नेपाल के शे-फोक्सुंडो नेशनल पार्क इलाके में भारी बर्फबारी की वजह से फंसे छह भारतीय पर्यटकों...

More Articles Like This