बागेश्वर धाम में हादसा: धर्मशाला की दीवार गिरी, महिला की मौत, दस से अधिक लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bageshwar Dham: एक बार फिर छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में हादसा हो गया. मंगलवार को तड़के एक धर्मशाला की दीवार गिरने से एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए. सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाया गया.

हादसे में अनीता देवी की मौत

बताया जा रहा है कि मंगलवार को तड़के धर्मशाला की दीवार अचानक गिर गई. इस दुर्घटना में धर्मशाला में सो रही उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय अनीता देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं. सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

श्रद्धालुओं के परिजनों ने बताया कि सभी लोग धर्मशाला में सो रहे थे. इसी दौरान अचानक दीवार गिर पड़ी और वे मलबे में दब गए. हादसे में मिर्जापुर के अदलाहट गांव की रहने वाली अनीता देवी, पत्नी राजू की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए.

छतरपुर सीएमएचओ आरपी गुप्ता का कहना है कि सुबह भारी बारिश की वजह से बागेश्वर धाम में एक ढाबे पर दीवार ढह गई. इसके मलबे में दबने से कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं. एक की महिला की मौत की जानकारी भी सामने आई है. घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है.

धाम में पहले भी हुआ था हादसा
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भी धाम में हादसा हुआ था. 3 जुलाई को बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी और 8 लोग घायल हुए थे. टेंट में लगा लोहे का एंगल श्यामलाल कौशल  (50 वर्ष) के सिर पर गिर गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This