उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने सांसद निशिकांत दुबे की ‘विष पुरुष’ से की तुलना

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Language Row: महाराष्ट्र में जारी हिंदी और मराठी भाषा विवाद के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने सांसद की तुलना विष पुरुष से कर दी है.

हरीश रावत ने साधा निशाना

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हो रहे हमलों पर प्रमुखता से बोल रहे हैं और ठाकरे बंधुओं को चेतावनी भी दी है कि अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ. दुबे ने सोशल मीडिया पर कई पोस्टों के माध्यम से ठाकरे बंधुओं को घेरा है. निशिकांत दुबे के बयानों पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को जहां वाद-विवाद करवाना होता है वहां पर निशिकांत दुबे को आगे कर दिया जाता है.

वह सिर्फ परेशानियां ही बढ़ाना चाहते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि निशिकांत दुबे अपने बयानों से क्या साबित करना चाहते हैं? वह ठाकरे बंधुओं को लेकर जो बयान दे रहे हैं, उससे एक चीज साफ है कि वह सिर्फ परेशानियां ही बढ़ाना चाहते हैं. महाराष्ट्र में भाषा को लेकर जो भी भाव है, उसे लेकर अगर आप संयम से काम नहीं लेंगे तो चीजें संभलने की जगह बिगड़ जाएंगी.

सांसद निशिकांत दुबे को दी ये नसीहत

पूर्व मुख्यमंत्री ने सांसद निशिकांत दुबे को नसीहत देते हुए कहा कि आप सत्ता दल के वरिष्ठ सांसद हैं. आपकी जिस शैली की भाषा है, वह ठीक नहीं है कि आप किसी को धमकी दे रहे हैं कि बिहार और यूपी आकर दिखाओ, पटककर मारेंगे. क्या आपके इस बयान से विवाद पैदा नहीं होगा? उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो भी कुछ हो रहा है, वह भाजपा की देन है. पहले हिंदी की अनिवार्यता करते हैं और फिर इसे खत्म भी कर देते हैं. इस बीच, ठाकरे बंधुओं ने विजय दिवस के तौर पर जश्न भी मनाया. इस पर भाजपा सांसद ने जो प्रतिक्रिया दी, वह किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है. आप सीधे तौर पर धमकी दे रहे हैं कि लखनऊ और पटना आकर दिखाओ. इसीलिए, मैं उन्हें भाजपा का विष पुरुष कहता हूं. जहां चीजें खराब करनी होती हैं, उन्हें खड़ा कर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- नोएडा में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छत पर फंसे 100 लोग, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

Latest News

03 November 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 November 2026 Ka Panchang: 3 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन...

More Articles Like This