न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, त्रिकोणीय सीरीज से बाहर सलामी बल्लेबाज Finn Allen

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Finn Allen: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन 14 जुलाई से जिम्बाब्वे में शुरू हो रही टी20 त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हो गए हैं. फिन एलन को मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेलते हुए पैर में चोट लगी थी.

उनके रिप्लेसमेंट की होगी घोषणा

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बुधवार को बताया, “एलन की रिकवरी का समय उनके न्यूजीलैंड लौटने और विशेषज्ञों से आगे की सलाह लेने के बाद तय किया जाएगा. जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा होगी.”
26 वर्षीय फिन एलन यूनिकॉर्न्स के लिए नौ मुकाबले में 333 रन बना चुके हैं. वह इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं. उन्होंने इस सीजन में वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 151 रन की पारी खेली थी.

न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को पहुंचेगी हरारे

न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को हरारे पहुंचेगी. यहां उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 जुलाई को इस त्रिकोणीय सीरीज का अपना पहला मैच खेलना है. इससे पहले, प्रोटियाज और मेजबान जिम्बाब्वे 14 जुलाई को त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच खेलेंगे. त्रिकोणीय सीरीज के सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होंगे. सीरीज का फाइनल टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 26 जुलाई को खेला जाएगा.

टीम का नेतृत्व करेंगे मिचेल सैंटनर

न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर करेंगे. इस टीम में युवा बल्लेबाज बेवोन जैकब्स भी शामिल हैं, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका है. यह नवनियुक्त हेड कोच रॉब वाल्टर के नेतृत्व में न्यूजीलैंड की पहली सीरीज है. रॉब वाल्टर दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. उनके साथ कोचिंग स्टाफ में बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची, गेंदबाजी कोच जैकब ओरम और चौथे कोच के रूप में टीम में शामिल जेम्स फोस्टर भी हैं.

न्यूजीलैंड की टीम

त्रिकोणीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम : मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्केस, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सेफर्ट और ईश सोढ़ी.

ये भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर बोले योगराज सिंह, शुभमन गिल को लेकर कही बड़ी बात

Latest News

03 November 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 November 2026 Ka Panchang: 3 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन...

More Articles Like This