ट्रंप ने इस देश के राष्ट्रपति की प्रशंसा की, कहा- ‘इतनी अच्छी अंग्रेजी…’, तारीफ सुनकर टिप्पणी पर क्यों भड़क उठा पूरा अफ्रीका?

Must Read

Trump Liberia English Comment : लाइबेरिया के राष्ट्रपति के अच्‍छा अंग्रेजी बोलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी तारीफ की. बता दें कि डोनाल्‍ड ट्रंप ने 5 पश्चिम अफ्रीकी नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान लाइबेरिया के राष्ट्रपति जोसेफ बोकाई की अंग्रेजी बोलने के तरीकों की प्रशंसा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप कितनी अच्छी और सुंदर अंग्रेज़ी बोल रहे हैं. ऐसे में उन्‍होंने उनसे पूछा भी कि आपने इतनी अच्छी अंग्रेजी कहां से बोलना सीखा.

लाइबेरिया समेत पूरे अफ्रीकी महाद्वीप में फैला गुस्सा

जानकारी के मुताबिक, इस बात पर ट्रंप के टिप्पणी करते ही लाइबेरिया समेत पूरे अफ्रीकी महाद्वीप में गुस्सा और भ्रम फैल गया. साथ ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस फॉर डेमोक्रेटिक चेंज-काउंसिल ऑफ पैट्रियट्स के अध्यक्ष फोडे मासाक्विओ ने इसे कृपालु और अपमानजनक बताया. ऐसे में उनका कहना है कि इस बात से साबित होता है कि पश्चिम हमें अफ़्रीकी के तौर पर गंभीरता से नहीं लेता. उन्‍होंने ये भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अफ़्रीकी नेता के साथ अपमानजनक व्यवहार किया.

लाइबेरिया और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक संबंध

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लाइबेरिया और अमेरिका के बीच रिश्ते सामान्‍य नहीं रहे बल्कि ऐतिहासिक रूप से और भी गहरे हो गए हैं. बता दें कि लाइबेरिया की स्थापना उन मुक्त दासों की मदद से की गई थी, जो अमेरिका से अफ्रीका लाए गए थे. जानकारी देते हुए बता दें कि अंग्रेजी लाइबेरिया की आधिकारिक भाषा है. इस संदर्भ में ट्रंप की टिप्पणी ने लाइबेरियाई नागरिकों को अपमानित महसूस कराया.

 इसे भी पढ़ें :- अमेरिका के न्यू मेक्सिको में खतरनाक बाढ़ में बहे मकान, 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत

 

Latest News

Ramayana Leak पर मेकर्स का बड़ा एक्शन! अवैध वीडियो शेयर करने वाले जा सकते हैं जेल!

Ramayana: फिल्मों की रिलीज के दौरान सिनेमाघरों में चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करना और उन्हें इंटरनेट पर वायरल करना अब...

More Articles Like This