‘शूटिंग के लिए समय पर नहीं आते थे अमिताभ बच्चन?’ एक्टर गोविंदा ने किया सनसनीखेज खुलासा!

Must Read

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने कहा है कि अमिताभ बच्चन को ही लीजिए वो फिल्म इंडस्ट्री के आदर्श एक्टर थे, है ना? लेकिन फिर भी वो 14-15 साल तक फिल्मों से दूर रहे. क्यों? क्या वो शूटिंग के लिए समय पर नहीं आते थे? दरअसल, गोविंदा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. पत्नी सुनीता आहूजा कई बार एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात कर चुकी हैं और अपना दर्द भी बयां करती नजर आईं हैं.

अक्सर लगते रहते हैं ऐसे आरोप

गोविंदा का कहना है कि ऐसे आरोप उन पर अक्सर लगते रहते हैं. वहीं हाल ही में एक नए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि वो इकलौते ऐसे एक्टर नहीं हैं जिनका नाम विवादों में घिरा है. कई ऐसे एक्टर्स हैं जो विवादों में फंस चुके हैं. हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में गोविंदा ने कहा, “इस लाइन में किसका नाम बेदाग है? अगर कोई बेदाग है भी तो वह खतरनाक ही होगा.

अच्छे दिल का हो, वरना…

अगर किसी को हद से ज्यादा प्यार मिले तो लोग उससे डरते ही होंगे. यह गुणों पर आधारित हो सकता है, जैसे कि वह समय का पाबंद हो, अच्छे दिल का हो, वरना… उसका नाम खराब होना तय है.” एक्टर ने आगे कहा, “कभी-कभी बातें हद से ज्यादा बढ़ जाती हैं. इस फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को कभी न कभी बाहर का रास्ता दिखाया जाता है और बदनामी झेलनी पड़ती है.

आदर्श एक्टर थे अमिताभ बच्चन

आप दिग्गज अमिताभ बच्चन को ही लीजिए, वो फिल्म इंडस्ट्री के आदर्श एक्टर थे, है ना? लेकिन फिर भी वो 14-15 साल तक फिल्मों से दूर रहे. क्यों? क्या वो शूटिंग के लिए समय पर नहीं आते थे? राजेश खन्ना को ही देखिए. उनके करियर के बीच में लोगों का एक पूरा समूह कह रहा था, ‘नहीं, ये ठीक नहीं है, ये गलत है, वो अजीब दिखते हैं.’ फिर से, क्यों? ये एक ऐसा दौर है जिससे गुजरना पड़ता है. आप इससे कैसे बाहर निकलते हैं, यही असली खेल है.” आगे गोविंदा ने आमिर खान का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले उनकी छवि खराब थी, लेकिन फिर ‘परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने के बाद सबकुछ ठीक हो गया.

इसे भी पढ़ें. Naxal-Free Bharat: ’31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश’, ओडिशा में बोले अमित शाह

Latest News

Aaj Ka Rashifal: निर्जला एकादशी पर बन रहे अत्यंत प्रभावशाली राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 25 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This