तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने इन 4 कर्मचारियों को किया सस्पेंड, TTD ने बताई ये वजह

Must Read

Tirumala Tirupati Devasthanams : तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने अपने चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बता दें कि इन सभी पर आरोप है कि हिंदू धर्म से होने के बाद हिंदू धार्मिक संस्थान में कार्यरत होने के बावजूद ईसाई धर्म का पालन कर रहे थे, जो कि ट्रस्ट की संस्थागत आचार संहिता का उल्लंघन माना गया.

धार्मिक आचरण का पालन करने में विफल

इस मामले को लेकर TTD प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सतर्कता रिपोर्ट और आंतरिक जांच के बाद की गई है. इस दौरान ट्रस्ट ने कहा कि जिन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, वे एक हिंदू धार्मिक संस्था में कार्य करने के दौरान अपेक्षित धार्मिक आचरण का पालन करने में विफल रहे.

इन कर्मचारियों का हुआ निलंबन

  1. बी. एलिजर- डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (क्वालिटी कंट्रोल)
  2. एस. रोसी- स्टाफ नर्स, BIRD हॉस्पिटल
  3. एम. प्रेमावती- ग्रेड-1 फार्मासिस्ट, BIRD हॉस्पिटल
  4. डॉ. जी. असुंता- एसवी आयुर्वेदिक फार्मेसी

सतर्कता विभाग से मिली यह जानकारी

TTD के मुताबिक, इन कर्मचारियों के ईसाई धर्म का पालन करने की जानकारी सतर्कता विभाग के जरिए सामने आई. इसके तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी को सस्पेंड कर दिया गया. जानकारी देते हुए TTD ने स्पष्ट रूप से बताया कि हिंदू धार्मिक संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों से अपेक्षा संस्था की परंपराओं और मूल्यों के अनुरूप आचरण करें. इस दौरान यह फैसला उसी अनुशासन और साख को बनाए रखने के लिए लिया गया है.

2007 में नियमों में हुआ था बदलाव

जानकारी देते हुए बता दें कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के सेवा नियमों में साल 2007 में बदलाव किया गया था, उन नियमों के अनुसार गैर-हिंदुओं की नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी. इससे पहले जो गैर-हिंदू कर्मचारी नियुक्त किए गए थे, वे अब भी सेवा में बने हुए हैं.

मंदिर की परंपराओं का सम्मान करना आवश्‍यक

ऐसे में इस मामले को ध्‍यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सरकार पहले ही स्‍पष्‍ट कर चुकी है कि गैर-हिंदू कर्मचारियों को टीटीडी से हटाकर अन्य सरकारी विभागों में भेजा जाएगा.  इस दौरान मौजूदा नियमों के अनुसार सिर्फ हिंदू धर्म को मानने वाले लोग ही संस्था में नौकरी के योग्य हैं और कहा कि सभी को हिंदू धर्म और मंदिर की परंपराओं का सम्मान करना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान में पत्रकार के तोते खरीदने से इन सभी के अकाउंट हुए फ्रीज, बेचने वालों को भी मिली सजा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This