दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों ने की दो भारतीयों की हत्या, एक को अगवा किया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नियामी: आतंकवादियों ने दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में दो भारतीय लोगों की हत्या कर दी है, बताया जा रहा है कि एक आतंकवादी हमले में दो भारतीय मारे गए हैं. जबकि आतंकवादी एक व्यक्ति का अपरहरण कर अपने साथ ले गए. यह जानकारी भारतीय दूतावास ने दी है.

दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

शुक्रवार को दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया.’’ स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राजधानी नियामी से लगभग 130 किलोमीटर दूर डोसो में एक निर्माण स्थल की सुरक्षा कर रही सेना की एक टुकड़ी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया.

मारे गए भारतीयों का शव आएगा देश

भारतीय मिशन ने कहा कि वह मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है. दूतावास अपहृत भारतीय की ‘‘सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित’’ करने के लिए भी काम कर रहा है. मिशन ने पश्चिम अफ्रीकी देश में भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This