पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, कहा- ‘उन्होंने बुलाया, इसलिए गया…’

Must Read

Brijbhushan Sharan Singh : यूपी के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. बता दें कि काफी लंबे अंतराल के बाद हुई इस बैठक से राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं थीं.

सीएम योगी ने खुद उन्हें बुलाया

जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण सिंह की सीएम योगी के साथ मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. इस दौरान इस मुलाकात को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने खुद चुप्पी तोड़ी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मिलने को बुलाया था. इसलिए वो गए थे.’

सीएम योगी के साथ 56 साल पुराना रिश्‍ता

ऐसे में इस मामले को लेकर गोंडा में ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ‘उन्होंने 31 महीने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की लेकिन कोई सियासी बात नहीं हुई. जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि सीएम योगी से उनका 56 साल पुराना रिश्‍ता हैं.

दोनों की लखनऊ में हुई मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम योगी और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच लखनऊ में लगभग 31 महीने बाद मुलाकात हुई. यह मुलाकात सीएम के सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर हुई. दोनों के बीच यह मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली. बता दें कि दोनों नेताओं के बीच पहले तनावपूर्ण रिश्ते रहे हैं. खबर सामने आयी है कि बृजभूषण ने कई बार सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और आलोचनात्मक बयान दिए थे.

 इसे भी पढ़ें :- NISAR: इस दिन लॉन्च होगा अब तक का सबसे महंगा अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट, 12 दिन में पूरी पृथ्‍वी को करेगा स्‍कैन

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This