अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा, दिल्ली-मुंबई समेत 35 जगहों पर पड़ी रेड

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED raid on Anil Ambani: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने अनिल अंबानी और उनके रिलायंस ग्रुप (RAAGA कंपनियों) से जुड़े मामलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. प्रवर्तन निदेशालय दिल्‍ली और मुंबई समेत कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने ये छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर की है.

पैसों की हेरा-फेरी का खुलासा

ईडी 35 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. ED की प्रारंभिक जांच में बैंकों, शेयरधारकों, निवेशकों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को धोखा देकर जनता के पैसे की हेराफेरी करने की एक सुनियोजित और सोची-समझी योजना का खुलासा हुआ है. ईडी ने 50 कंपनियों की जांच की है. छापेमारी के दौरान 25 लोगों से पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है.

जानें मामला

जानकारी के अनुसार, साल 2017 और 2019 के बीच, यस बैंक ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की RAAGA कंपनियों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का ऋण दिया. ईडी का दावा है कि उसने एक अवैध लेन-देन व्यवस्था का पता लगाया है जिसमें यस बैंक के प्रमोटरों ने कथित तौर पर लोन एक्सेप्ट करने से ठीक पहले अपनी निजी कंपनियों से भुगतान लिया था.

ये भी पढ़ें :- क्या फर्जी वोटरों को वोट डालने देना चाहिए? तेजस्वी के चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर चुनाव आयोग का पलटवार

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This