‘चट्टान की तरह हमारी दोस्ती’, आसिम मुनीर ने की चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात, बताया ‘आयरन ब्रदर्स’

Must Read

Army Chief Asim Munir : वर्तमान में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर चीन के दौरे पर हैं. बता दें कि आसिम मुनीर का यह दौरा चीन और पाकिस्तान की दोस्ती के लिए काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरान चीन पहुंचते ही मुनीर ने विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. मीडिया से बातचीत के दौरान वांग यी ने कहा कि सेना चीन और पाकिस्तान की दोस्ती की समर्थक है. इसके साथ ही मुनीर ने भी चीन की तारीफ में कसीदे पढ़े और कहा, चीन और पाकिस्तान ‘आयरन ब्रदर्स’ हैं.

मुनीर ने चीन का जताया आभार

जानकारी के मुताबिक, चीन और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍ते काफी मजबूत रहे हैं. ऐसे में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान की काफी मदद की थी. बता  दें कि चीन पहुंचते ही मुनीर ने उसकी चरण वंदना शुरू कर दी और कहा, पाकिस्तान और चीन की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है. मुनीर ने पाकिस्तान का हर मोर्चे पर समर्थन करने के लिए चीन का आभार भी जताया.

बड़े पैमाने पर चीन ने किया निवेश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खबर सामने आयी है कि‍ चीन ने पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर निवेश किया है. जानकारी देते हुए बता दें कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) की काफी चर्चा रही है. साथ ही चीन ने हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट और डैम से जुड़ी परियोजनाओं में भी निवेश किया है. इस दौरान रक्षा क्षेत्र की भी बात करें तो चीन ने पाकिस्तान का बड़ा सहयोग किया है. चीन और पाकिस्तान के बीच डिफेंस सेक्टर को लेकर डील हुई है, जिसके तहत चीन उसे फाइटर जेट और दूसरे हथियार देगा.

चीन से मिले पाकिस्‍तान को ये हथियार

चीन ने  पाकिस्‍तान को कई हथियार जैसे- JF-17, J-10C, वेपन सिस्टम, PL-5, PL-12, , PL-15 मिसाइलों के साथ ही रडार और अन्य सहायक उपकरण भी दिए हैं. इन सभी हथियारों के साथ पाकिस्तान को चीन से ड्रोन भी मिले हैं.

इसे भी पढ़ें :- 140 देशों के… Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस हुई बाधित, हजारों यूजर्स ने किया रिपोर्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This