मनसा देवी हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, CM धामी ने मुआवजे का भी किया ऐलान

Must Read

CM Pushkar Singh Dhami : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई. बता दें कि इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही 25 से 30 लोग घायल हुए हैं. इस दौरान भगदड़ के हादसे में घायल हुए लोगों को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शीघ्र उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए है और उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने का ऐलान किया है. इसके अलावा घायलों को भी 50-50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी.

स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं लगातार

सोशल मीडिया के एक्‍स प्‍लेटफॉर्म पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा कि  “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. उन्‍होंने बताया कि इस हादसे के दौरान उत्तराखंड एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस हादसे को लेकर वे लगातार इस संबंध में स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं. साथ ही उन्‍होंने सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने के लिए माता रानी से प्रार्थना भी की है.

मजिस्ट्रियल जांच का दिया गया आदेश

इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हो गई जो कि अत्यंत दुखद समाचार है. इस दौरान उन्‍होंने ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दे दिया गया हैं. ये अफवाह क्यों फैली, कैसे फैली इसकी जांच की जा रही है. इस हादसे में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :- तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, BJP को मिल सकता है इस यात्रा का सियासी लाभ

Latest News

कुशीनगर में हादसा: ट्रक से टकराई बस, बच्ची सहित दो यात्रियों की मौत, दस घायल

Kushinagar Accident: यूपी के कुशीनगर में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. एक लग्जरी बस और ट्रक की...

More Articles Like This