यूपी में सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने वाले नेता बनें योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम पं. गोविंद बल्लभ पंत का तोड़ा रिकार्ड

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Up Longest Serving CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है. वे राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले पहले नेता बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ अब तक 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके है, जबकि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का कुल कार्यकाल (स्वतंत्रता से पूर्व सहित) 8 साल और 127 दिन का रहा था. बता दें कि योगी आदित्‍यनाथ ने 2022  में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थें. इससे पहले उन्होंने पहली बार 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता हैं. खास बात ये है कि योगी आदित्‍यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा लगातार पद संभाला है.

वहीं, राजनीति में आने से पहले वे गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मठ के महंत यानी मुख्य पुजारी रहे हैं.ऐसे में उन्होंने 1998 में मात्र 26 वर्ष की आयु में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सियासत में कदम रखा था, जिससे वे देश के सबसे युवा सांसदों में से एक बन गए थे.

गोरखपुर से 5 बार के सांसद

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार पांच बार गोरखपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए. वहीं, साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान, वे बीजेपी के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली चेहरों में शामिल थे. उनके कुशल प्रचार और नेतृत्व का पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने में महत्वपूर्ण योगदान रहा, और इसी के परिणामस्वरूप 19 मार्च 2017 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

इसे भी पढें:-‘जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई’, ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा को लेकर बोले किरेन रिजिजू

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This