IND vs PAK WCL: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगी टीम इंडिया, खिलाड़ी नहीं हैं तैयार, कल होना था मुकाबला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India vs Pakistan WCL: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया नहीं खेलेगी. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी डब्ल्यूसीएल के सेमीफाइनल में इंडिया और पाकिस्तान का मैच होना था, जो अब नहीं होगा. पता चला है कि भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में खेलने से इनकार कर दिया है. इससे इंडियन टीम का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है. इससे पहले भी लीग चरण का मैच भी नहीं हो पाया था.

इंडिया के प्लेयर्स ने खेलने से किया इनकार

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी डब्ल्यूसीएल के सेमीफाइनल में चार टीमों ने अपनी जगह पक्की है, इसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. पहला सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को होना था, लेकिन अब ये मैच नहीं होगा. पता चला है कि भारतीय प्लेयर्स ने इस मैच में खेलने से इनकार कर दिया है. पीटीआई को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारतीय चैंपियंस लीग का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस लीग के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है. यानी मैच अब नहीं होगा.

लीग चरण में भी नहीं हो पाया था मुकाबला

इससे पहले आपको याद ही होगा कि जब इसी टूर्नामेंट के लीग चरण में इंडिया और पाकिस्तान का मैच होना था, उस वक्त भी भारतीय प्लेयर्स ने खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद भारत और पाकिस्तान को एक-एक अंक दे दिया गया था, लेकिन अब चूंकि सेमीफाइनल है, इसलिए इंडिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. लेकिन क्या पाकिस्तान की टीम सीधे सेमीफाइनल में जाएगी, इसके लिए इंतजार करना होगा. शिखर धवन, हरभजन सिंह,इरफान पठान, सुरेश रैना और यूसुफ पठान आदि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के रिश्ते रखने के लिए तैयार नहीं हैं. चाहे इसके लिए उन्हें कुछ कीमत ही क्यों ना चुकानी पड़े.

टूर्नामेंट के होने पर ही संकट

इस बीच ताजा घटनाक्रम के तहत ये भी हुआ कि जैसे ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइल में पहुंची, इस टूर्नामेंट के मुख्य स्पॉन्सर ईज माई ट्रिप ने भी इससे अपना हाथ खींच लिया है. इस कंपनी के संस्थापक निशांत पिट्टी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में अपनी बात कही है. यानी टूर्नामेंट के भविष्य पर भी अब खतरा सा मंडराता हुआ नजर आ रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This