पत्नी ने ही प्रेमी से करवाई थी पति की हत्या, दोनों करना चाहते थे शादी, गिरफ्तार

Must Read

Delhi: सोनिया ने प्रेमी रोहित के साथ ही मिलकर अपने पति प्रीतम की हत्या की साजिश रची थी हत्या के बाद प्रीतम के शव को नाले में डलवा दिया था। दोनों शादी करना चाहते थे. इसी के चलते दोनों ने प्रीतम को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी विजय फरार है. वह रिश्ते में सोनिया का देवर है और उसने ही 50 हजार रुपए की सुपारी लेकर प्रीतम की हत्या की थी.

बहन के देवर को 50 हजार की दी थी सुपारी

दिल्ली पुलिस ने 34 साल की सोनिया व उसके 28 साल के प्रेमी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि विजय की तलाश में दबिश दे रही है. पुलिस जांच में पता चला है कि सोनिया ने पति की हत्या के लिए अपनी बहन के देवर विजय को 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी. हत्या के बाद विजय ने सोनिया को इंस्टाग्राम पर प्रीतम के शव का वीडियो और फोटो भेजकर रुपए मांगे. इसके बाद सोनिया ने पति का ऑटो बेचकर बाकी की रकम उसे चुकाई थी.

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था सोनिया का पति

क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि प्रीतम प्रकाश (42) अलीपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था. उसके खिलाफ 10 से ज्यादा मामले दर्ज थे. अदालत ने उसे भगोड़ा भी घोषित किया था. सोनिया जब 15 साल की थी जब उसे प्रीतम से प्यार हो गया था. बाद में दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी. इस शादी से उनके तीन बच्चे हैंए जिनमें एक 16 साल का लड़का और दो बेटियां हैं.

प्रेमी रोहित का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड

डीसीपी हर्ष इंदौरा के मुताबिक सोनिया का प्रेमी रोहित का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड है. वह पहले भी पहले भी हत्या और हथियार रखने से जुड़े चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. रोहित की अप्रैल 2025 में शादी हुई थी. वह टैक्सी ड्राइवर था. इसके बाद भी वह सोनिया के साथ उसके अवैध संबंध जारी था.

सोनिया ने 20 जुलाई को प्रीतम की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई

डीसीपी के मुताबिक सोनिया ने 20 जुलाई को अलीपुर थाने में प्रीतम की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उसने कहा था कि उसका पति बाहर गया था और वापस नहीं लौटा. पुलिस ने शुरुआत में इस मामले को एक सामान्य गुमशुदगी माना. जांच के दौरान पुलिस टीम को प्रीतम से जुड़े मोबाइल नंबर का पता चला जो सोनीपत में इस्तेमाल किया जा रहा था. इससे टीम रोहित तक पहुंची. पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर रोहित ने शुरुआत में गुमराह किया. हालांकि, बाद में वह टूट गया और अपना अपराध कबूल कर लिया.

कीमती मोबाइल देखकर सोनिया की नीयत बदल गई

रोहित ने बताया कि 20 जुलाई को ही प्रीतम की हत्या करवा दी गई थी. इसके बाद सोनिया ने सबूत मिटाने के लिए प्रीतम का मोबाइल कहीं फेंकने के लिए दे दिया था. लेकिन कीमती मोबाइल देखकर उसकी नीयत बदल गई. उसने मोबाइल की सिम फेंककर फोन अपने पास रख लिया. कुछ दिन बाद उसने अपनी सिम डालकर फोन ऑन कर लिया था. रोहित की इसी गलती से हत्या के इस पूरे मामले का खुलासा हो गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This