रूस और यूक्रेन ने जंग के बीच जेलेंस्‍की ने किया बड़ा ऐलान, जानें किस बात पर सहमत हुए दोनों देश

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: काफी लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है, दोनों देश लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं. इसी बीच हाल ही में यूक्रेन ने रूस के काला सागर स्थित रिसॉर्ट सोची के पास तेल के एक डिपो पर ड्रोन हमला किया था, जिसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा ऐलान किया है.

दरअसल, जेलेंस्की ने रूस के साथ कैदियों की अदला-बदली की घोषणा की है. उन्‍होंने कहा कि जुलाई में इस्तांबुल में हुई वार्ता के बाद यूक्रेन और रूस 1,200 कैदियों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए.

तैयार की जा रही कैदियों की लिस्‍ट

यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने उन्होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘1,200 कैदियों की अदला-बदली करने के संबंध में एक समझौता हुआ है.’’ जेलेंस्की ने बताया कि जिन कैदियों की अदला-बदली होनी है उनके नामों की लिस्‍ट तैयार की जा रही है, जिससे ‘‘हमारे आम नागरिक वापस आ’’ सकेंगे.

यूक्रेन ने किया हमला

वहीं, रूसी अधिकारियों के मुताबिक, सोची के पास एक तेल डिपो पर यूक्रेन के ड्रोन हमले से भीषण आग लग गई. क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटयेव ने ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि एक ड्रोन का मलबा गिरने से ईंधन टैंक में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए 120 से अधिक दमकलकर्मी तैनात किए गए. वहीं, सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियों भी सामने आया है.

सोची हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन बाधित

वीडियो में तेल डिपो के ऊपर से धुएं के विशाल गुबार उठते दिखाई दे रहा है. ऐसे में रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण रोसावियात्सिया ने सोची हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है. इसी बीच इस बीच वोरोनिश क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य यूक्रेनी ड्रोन हमले में चार लोग घायल हो गए.

रूस ने मार गिराए 93 यूक्रेनी ड्रोन

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने रविवार रात तक रूस और काला सागर के ऊपर से 93 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया है. इस बीच, दक्षिणी यूक्रेन में माइकोलाइव शहर के एक आवासीय क्षेत्र पर रूस ने मिसाइल से हमला किया जिसमें सात लोग घायल हो गए. यूक्रेनी वायु सेना ने रविवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन पर 76 ड्रोन और सात मिसाइल दागी हैं.

इसे भी पढें:-चीन ने ठुकराई अमेरिका की मांग, कहा- जबरदस्‍ती करने से कुछ हासिल नहीं होगा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This