Sensex Opening Bell: बुधवार को कैसे खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर लाल निशान में कारोबार शुरू की. कारोबार के शुरुआत के दौरान बीएसई सेंसेक्स ने 15.27 अंकों (0.02%) की गिरावट के साथ 80,694.98 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 8.20 अंकों (0.03%) के नुकसान के साथ 24,641.35 अंकों पर खुला.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद से ही भारतीय बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है. हालांकि बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले.

इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

वहीं निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 19 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले. जबकि एक कंपनी का शेयर आज बिना किसी बदलाव के साथ खुला. सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले.

इसे भी पढें:-RBI गवर्नर ने MPC के फैसलों का किया ऐलान, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This