रेस्टोरेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने चार युवतियों और छह युवकों को पकड़ा

Must Read

Varanasi: यूपी के वाराणसी में पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए चार युवतियों और छह युवकों को पकड़ा है. इसमें रेस्टोरेंट का संचालक सर्वेश सिंह भी शामिल हैं. बाबतपुर क्षेत्र के सगुनहा तिराहे के पास यह रेस्टोरेंट है. बुधवार को पुलिस ने छापा मारा. यहां हुक्काबाजी और देह व्यापार चल रहे था.

कई आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस के मुताबिक मौके से कंडोम के नए पैकेट, ताकत बढ़ाने वाली दवाएं और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ. पुलिस ने दो दिन पहले ही सुंदरपुर इलाके में दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की थी, जहां दो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था. वहां आठ युवतियां और पांच युवक पकड़े थे. पकड़ी गई युवतियां पटनाए चंदौली और वाराणसी की रहने वाली थीं.

एक पटना की, एक आजमगढ़ और दो सारनाथ की रहने वाली युवतियां मिलीं

रेस्टोरेंट के पीछे बने केबिन में चार युवतियां मिलीं. इनमें से एक पटना की, एक आजमगढ़ की और दो सारनाथ की रहने वाली हैं. वहीं पकड़े गए छह युवकों में पांच वाराणसी और एक जौनपुर का निवासी था. पुलिस को सगुनहा तिराहे के पास अंशिका रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना मिली थी.

पुलिस को देख मची थी अफरा-तफरी  

सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस ने छापा मारा. एसओजी-2 की टीम में शामिल उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय और डीसीपी क्राइम सरवणन टी फोर्स ने कार्रवाई की. पुलिस को देख वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग भागने लगे. हालांकि, पुलिस ने सभी को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. जांच चल रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This