कुशीनगर में हादसाः ट्रक-कार की टक्कर, तीन युवकों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कुशीनगरः यूपी के कुशीनगर से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां हाईवे पर ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

पार्टी से लौट रहे थे कार सवार

मिली जानकारी के अनुसार, हाटा नगरपालिका के वार्ड नंबर-4 के सात युवक अहिरौली तुलादास में एक पार्टी में कार से गए थे. यहां से सभी देर रात लौट रहे थे. इसी दौरान हाटा कोतवाली से एक किलोमीटर पूरब हाईवे पर स्थित एक मैरेज हॉल के सामने कार में ट्रक ने टक्कर मार दिया.

हादसे में इनकी हुई मौत और ये लोग हुए घायल

इस दुर्घटना में हरी पुत्र पुरुषोत्तम (23 वर्ष), निवासी अहिरौली तुलादास, नितीश पुत्र कृष्ण मुरारी (20 वर्ष), निवासी पिपरा कपूर और अमन पुत्र श्रवण वर्मा (26 वर्ष) निवासी अहिरौली तुलादास की मौत हो गई, जबकि सूरज वर्मा (22 वर्ष), निवासी अहिरौली तुलादास, शैलेश वर्मा (18), निवासी हाटा खासमुकेश वर्मा (19), निवासी अहिरौली तुलादास और विकास वर्मा (26 वर्ष), निवासी अहिरौली तुलादास गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हाटा पहुंचाया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने चारों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This