दिल्ली में Huma Qureshi के भाई की निर्मम हत्या, केस में लड़की का नाम आया सामने

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Huma Qureshi Cousin Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की दिल्ली में निर्मम हत्या कर दी गई. इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है. बिते दिन दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के पास रात 11 बजे स्कूटी की पार्किंग को लेकर आसिफ की उज्जवल और गौतम नामक दो युवकों से लड़ाई हो गई. देखते देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों युवकों ने आसिफ पर नुकीली चीज से हमला कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में आसिफ को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने दोनों भाईयों को किया गिरफ्तार

आसिफ ही हत्या मामले के आरोपी गौतम और उज्ज्वल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों सगे भाई हैं और वो आसिफ के पड़ोसी भी हैं. जानकारी के मुताबिक, उज्ज्वल ने ही पहले आसिफ पर हमला किया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. वहीं, अब इस मामले में एक शैली नाम की लड़की का भी नाम सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, शैली के ही उकसाने पर दोनों भाईयों ने आसिफ पर हमला किया.

आसिफ की पत्नी का बयान आया सामने

इस केस में अब आसिफ की (Huma Qureshi Cousin Murder) पत्नी साइनाज कुरैशी का बयान सामने आया है. साइनाज के मुताबिक, उज्जवल और गौतम ने ही पहले आसिफ से गालीगलौज की. उस वक्त आसिफ काम से लौटे थे. उन्होंने दोनों से कहा कि अपनी स्कूटी सामने से हटा दें. इसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हो गई. साइनाज ने बताया कि नवंबर 2024 में भी उन दोनों से लड़ाई हुई थी. आसिफ के भाई जावेद और चाचा सलीम के मुताबिक, मामूली बात पर दोनों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया

आसिफ कुरैशी हत्या मामला भोगल बाजार लेन का है. पुलिस ने बताया कि आसिफ की निजामुद्दीन इलाके में दो लोगों ने नुकीली चीज से हमला करके हत्या कर डाली. हमें तो तहरीर मिली उसके मुताबिक, पार्किंग को लेकर उनके बीच विवाद हुआ. जिसके बाद उज्जवल ने नुकीली चीज से आसिफ पर वार किया. हमले में आसिफ की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. रिपोर्ट आने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- सिंगर हनी सिंह व करण औजला अब एक नए विवाद में फंसे, महिला आयोग ने किया तलब !

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This