बिहार के DSP संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई कार्रवाई

Must Read

Bihar: बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने जहानाबाद के DSP संजीव कुमार के ठिकानों पर छापा मारा है. इससे हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि विजिलेंस यूनिट ने शुक्रवार सुबह DSP के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. तीन शहरों पटना, खगड़िया और जहानाबाद में छापा मारा है.

DSP पर ₹1.52 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप

जानकारी मिली है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक गंभीर मामले में की गई है. DSP पर ₹1.52 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. विजिलेंस यूनिट ने DSP संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया है. जांच के लिए यूनिट ने पटना, खगड़िया और जहानाबाद में उनके अलग- अलग ठिकानों पर एक ही समय में छापा मारा. तीनों जगहों पर छापेमारी की कमान DSP स्तर के अधिकारियों ने संभाली है, ताकि कार्रवाई प्रभावी ढंग से पूरी हो सके.

छापेमारी में कई दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़ी जानकारी और कागजात मिले

बताया जा रहा है कि विजिलेंस यूनिट को छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़ी जानकारी और संपत्ति से संबंधित कागजात मिले हैं, जो DSP संजीव कुमार के लिए मुसीबत साबित हो सकते हैं. हालांकि, अधिकारियों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है. सभी ठिकानों पर जांच चल रही है. विजिलेंस यूनिट की टीमें छानबीन कर रही हैं. इसके पीछे सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति उजागर हो रही है. कोई भी अधिकारी चाहे वह किसी भी पद पर हो, जांच के दायरे से बाहर नहीं है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This